Home Breaking News BSF: बॉर्डर पर ‘हरामी’ नाला क्षेत्र की सुरक्षा हुई अभेद्य, पाकिस्तान की घुसपैठ पर 24 घंटे नजर रखेगा ‘OP टॉवर’

BSF: बॉर्डर पर ‘हरामी’ नाला क्षेत्र की सुरक्षा हुई अभेद्य, पाकिस्तान की घुसपैठ पर 24 घंटे नजर रखेगा ‘OP टॉवर’

0
BSF: बॉर्डर पर ‘हरामी’ नाला क्षेत्र की सुरक्षा हुई अभेद्य, पाकिस्तान की घुसपैठ पर 24 घंटे नजर रखेगा ‘OP टॉवर’

[ad_1]

security of Harami Nala area on border with Gujarat became impenetrable Amit Shah inaugurated OP Tower Updates

अमित शाह ने किया ओ पी टॉवर का उद्घाटन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गुजरात में पाकिस्तान बॉर्डर से लगता ‘हरामी नाला’, इस अहम सामरिक प्वाइंट की सुरक्षा अब अभेद्य होगी। यहां पर निर्मित ‘ओ पी टॉवर’ के माध्यम से पाकिस्तान की अवैध घुसपैठ पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुज के कोटेश्वर तट पर मुरिंग प्लेस का भूमि पूजन और शिलान्यास किया है। सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही उन्होंने नवनिर्मित चिड़ियामोड़-बियारबेट लिंक रोड और हरामी नाला क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 1164 पर एक ओ पी टॉवर का उद्घाटन भी किया है।  

257 करोड़ की लागत के साथ मूरिंग प्लेस परियोजना का अनावरण सीमा सुरक्षा बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके तहत कोटेश्वर तट पर 60 एकड़ के विस्तृत क्षेत्र में मूरिंग प्लेस का निर्माण किया जाएगा, जो क्रीक क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के जहाजों के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के रूप में कार्य करेगा। यह अत्याधुनिक सुविधा से सुसज्जित मुरिंग प्लेस सीमा सुरक्षा बल को क्रीक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा परिचालन की सुविधा प्रदान करेगा। इस क्षेत्र में तैनात सीमा प्रहरियों के लिए संसाधनों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा। 






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here