Home Breaking News Naval Exercise: भारत-यूएई की नौसेनाओं ने किया सैन्य अभ्यास, आईएनएस विशाखापत्तनम और त्रिकंद ने भी लिया हिस्सा

Naval Exercise: भारत-यूएई की नौसेनाओं ने किया सैन्य अभ्यास, आईएनएस विशाखापत्तनम और त्रिकंद ने भी लिया हिस्सा

0
Naval Exercise: भारत-यूएई की नौसेनाओं ने किया सैन्य अभ्यास, आईएनएस विशाखापत्तनम और त्रिकंद ने भी लिया हिस्सा

[ad_1]

Indian Navy engages in bilateral naval exercise with UAE Navy

भारत, यूएई की नौसेनाओं ने सैन्य अभ्यास किया
– फोटो : ANI

विस्तार


भारत और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत एक सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद ने भी भाग लिया।

इसको लेकर भारतीय नौसेना ने कह कि दोनों नौसेनाओं ने आज द्विपक्षीय समुद्री साझेदारी अभ्यास का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं पर क्रॉस प्रशिक्षण द्वारा दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता और तालमेल को बढ़ाना है।

आगे भारतीय नौसेना ने कहा कि पश्चिमी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल विनीत मैक्कार्टी की कमान के तहत दो भारतीय नौसेना जहाज आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद, संयुक्त अरब अमीरात नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लेने के लिए आठ अगस्त 2023 को पोर्ट रशीद, दुबई पहुंचे।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here