Home Sports आयरलैंड दौरे की तैयारी में जुटा भारतीय पेसर, 1 साल बाद हो रही टीम में वापसी

आयरलैंड दौरे की तैयारी में जुटा भारतीय पेसर, 1 साल बाद हो रही टीम में वापसी

0
आयरलैंड दौरे की तैयारी में जुटा भारतीय पेसर, 1 साल बाद हो रही टीम में वापसी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम का आयरलैंड दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा
इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा टीम में वापसी कर रहे हैं

बेंगलुरु. भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) इस समय आगामी आयरलैंड दौरे की तैयारियों में जुट गए हैं. प्रसिद्ध चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं. चोट की वजह से वह लंबे समय से टीम इंडिया से दूर थे लेकिन एशिया कप (Asia Cup 2023) और वर्ल्ड कप (2023 World Cup) से पहले उनका फिट होना टीम के लिए गुड न्यूज है. प्रसिद्ध इस समय गेंदबाजी में पूरा दमखम दिखा रहे हैं.

दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने रविवार को केएससीए (कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ) के महाराजा ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में हुबली टाइगर्स के खिलाफ मैसूर वॉरियर्स के लिए पूरी ताकत से गेंदबाजी की. प्रसिद्ध 15 अगस्त को कप्तान जसप्रीत बुमराह सहित अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ मुंबई से आयरलैंड के लिए रवाना होने वाले हैं. भारत 18, 20 और 23 अगस्त को मालाहाइड (डबलिन) में आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगा.

Yashasvi Jaiswal: IPL से बना करोड़पति, कभी रहने का नहीं था ठिकाना, कितनी है यशस्वी जायवाल की कमाई

Prithvi Shaw Century: प्रचंड फॉर्म में पृथ्वी शॉ, 68 गेंदों पर ठोका शतक, टीम को दिलाई बड़ी जीत

केएससीए टी20 टूर्नामेंट में जमकर बहा रहे पसीना 

प्रसिद्ध ने अपने इस दौरे से पहले अपने कौशल को निखारने और मैच के मुताबिक शरीर को ढालने के लिए केएससीए टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान अपनी पूरी ताकत और गति के साथ दो ओवर डाले और 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया. प्रसिद्ध ने कर्नाटक टीम के साथी लवनित सिसोदिया को बोल्ड किया जो तीन गेंद की अपनी पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे. उनका स्पैल हालांकि वॉरियर्स को जीत दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ क्योंकि टाइगर्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की.

एक साल बाद प्रसिद्ध कृष्णा कर रहे वापसी 

इस गेंदबाज ने पिछले महीने केएससीए के एक अन्य टी20 टूर्नामेंट में भी गेंदबाजी की थी. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना पिछला मुकाबला 20 अगस्त को जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैच में खेला था.

Tags: Prasidh krishna, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here