[ad_1]
नई दिल्ली. ICC वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. इसके सभी मुकाबले भारत में खेले जाएंगे. भारतीय टीम पिछले 10 सालों में एक आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीत सकी है. उन्होंने आखिरी बार साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल नहीं जीत सकी है. इस लंबे सूखे का कारण पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने बताया है.
राशिद लतीफ ने यूट्यूब चैनल के एक इंटरव्यू में कहा,”विराट कोहली के पास जीत की तरकीब थी उसे जीतने की इच्छा भी थी. लेकिन उसे कप्तानी से हटा दिया गया. टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही इसकी सबसे बड़ी वजह है उनके आपसी विवाद. कप्तान को अपने पसंदीदा प्लेयर भी नहीं मिल रहे. एशिया कप और वर्ल्ड कप आने वाला है. फिलहाल उनकी टीम काफी अच्छी है.”
जायसवाल-गिल नहीं! 2 धुरंधरों ने की है भारत के लिए T20 में सबसे बड़ी पार्टनरशिप, एक टीम से बाहर
राशिद लतीफ ने आगे कहा, “उनकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि उनके शुरुआत के 3 बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाते हैं. अगर शुरू के 3 खिलाड़ी 25 से 30 ओवर खेलेंगे तो उनके लिए जीत काफी आसान हो जाएगी. उन्हें शिखर धवन को वापस लाना चाहिए. आपने उन्हें कप्तान बनाया वो भी 1 साल से कम के लिए. आपके पास अच्छे प्लेयर होते हुए भी आपने उन्हें बाहर रखा हुआ है.
संन्यास लेने वाले प्लेयर की होगी WC में वापसी? जोस बटलर खुद करेंगें बात, कोच ने दी जानकारी
शिखर धवन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. वह पिछले 9 महीनों से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे साल 2022 में दिसंबर के महीने में खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में फिर कभी मौका नहीं मिला. यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें वर्ल्ड कप 2023 में मौका मिलता है या नहीं.
.
Tags: Pakistani cricketer, Shikhar dhawan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 13, 2023, 14:29 IST
[ad_2]
Source link