Home Sports पाक टीम को पड़ी मनोवैज्ञानिक की जरूरत, एशिया कप से पहले डॉक्टर की बहाली

पाक टीम को पड़ी मनोवैज्ञानिक की जरूरत, एशिया कप से पहले डॉक्टर की बहाली

0
पाक टीम को पड़ी मनोवैज्ञानिक की जरूरत, एशिया कप से पहले डॉक्टर की बहाली

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार फैंस को काफी वक्त से है. एशिया कप में दोनों टीमों आमने सामने होंगी और इसके बाद भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में महा मुकाबला होगा. एशिया कप से पहले पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका में अफगानिस्तान के साथ सीरीज खेलनी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज से पहले एक अहम फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि टीम के साथ मनोवैज्ञानिक को जोड़ा गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और एशिया कप के दौरान पुरुष टीम को सलाह देने के लिए खेल मनोवैज्ञानिक डॉ. मकबूल बाबरी को नियुक्त किया है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हां, डॉ मकबूल बाबरी टीम के साथ रहेंगे. उन्होंने अतीत में हमारे कुछ खिलाड़ियों की ‘काउंसलिंग’ (परामर्श देना) की है.’’

उन्होंने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देना चाहता है ताकि वे क्रिकेट और मैचों पर पूरी तरह से अपना ध्यान केंद्रित कर सकें. बाबरी ने पहले भी कुछ खिलाड़ियों के साथ काम किया है और उन्हें दबाव की स्थिति को संभालने के साथ खराब प्रदर्शन और व्यक्तिगत मुद्दों से निपटने के बारे में बताया है.

भारत और पाकिस्तान मुकाबला

30 अगस्त से 16 सितंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप का आयोजन होगा. टूर्नामेंट का मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी लेकिन भारत के पाकिस्तान जाकर खेलने से मना करने के बाद श्रीलंका को भी सह मेजबान बनाया गया. 13 में से 4 मुकाबले पाकिस्तान में होंगे जबकि 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे. 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकल में मुकाबला खेला जाना है.

Tags: Asia cup, India Vs Pakistan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here