Home Breaking News भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी हत्याकांड में नया खुलासा, सोसायटी के बाहर शूटरों को कवर देने मौजूद थे साथी

भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी हत्याकांड में नया खुलासा, सोसायटी के बाहर शूटरों को कवर देने मौजूद थे साथी

0
भाजपा नेता की हत्या: अनुज चौधरी हत्याकांड में नया खुलासा, सोसायटी के बाहर शूटरों को कवर देने मौजूद थे साथी

[ad_1]

BJP leader Murder Anuj Chaudhary was murdered by giving betel nut raids in five districts in search of shooter

BJP leader Murder
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या की हत्या सुपारी देकर कराई थी। पुलिस टीमें पांच जिलों में शूटरों की तलाश में जुटी हैं। शनिवार को एक टीम ने जेल जाकर हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी से पूछताछ की। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख के बेटे समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ में हत्याकांड से लगभग पर्दा उठ गया है। केवल शूटरों की गिरफ्तारी बाकी है।

संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी रहते थे। जबकि उनका परिवार अमरोहा के बुखारीपुर गांव में रहता है। बृहस्पतिवार शाम सोसायटी परिसर में अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उन्हें पेट, सीने और सिर में पांच गोलियां मारी गई थीं। एक बाइक पर तीन बदमाशों ने मात्र 15 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया था। अनुज घटना के समय अपने पुनीत चौधरी के साथ सोसायटी परिसर में ही रोज की तरह टहल रहे थे।

अनुज के दोस्त अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के सलामतपुर निवासी संदीप सिंह ने असमोली की ब्लॉक प्रमुख हाजीबेड़ा निवासी संतोष देवी के पति प्रभाकर, उसके बेटे अनिकेत, भवालपुर निवासी अमित कुमार व पुष्पेंद्र समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि असमोली की ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर और उनके बेटे अनिकेत से रंजिश चल रही थी।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here