Home Sports 2 महीने बाद होने वाली थी शादी, क्रिकेटर ने मंगेतर और बच्ची को छोड़ा

2 महीने बाद होने वाली थी शादी, क्रिकेटर ने मंगेतर और बच्ची को छोड़ा

0
2 महीने बाद होने वाली थी शादी, क्रिकेटर ने मंगेतर और बच्ची को छोड़ा

[ad_1]

हाइलाइट्स

एशेज सीरीज के दौरान इस क्रिकेटर को दूसरी महिला के साथ होटल में देखा गया था
क्रिकेटर की शादी अक्टूबर में होने वाली थी, कार्ड भी बंट चुके थे

नई दिल्ली. इस तेज गेंदबाज की अक्टूबर में शादी होने वाली थी. शादी के कार्ड भी बंट चुके थे. यह फास्ट बॉलर 8 साल से जिस महिला के साथ रिलेशनशिप में था वह उसकी मंगेतर थी. दोनों की 2 साल की बिटिया भी है. लेकिन अब दोनों की राह अलग हो गई है. क्योंकि लंबे कद के इस तेज गेंदबाज का दिल किसी दूसरी महिला पर आ गया है और अब वह अपनी मंगेतर के साथ नहीं रहना चाहता. यह तेज गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन (Ollie Robinson)  हैं.

डेलीमेल ऑनलाइन की रिपोर्ट क अनुसार ओली रॉबिन्सन अपनी मंगेतर लॉरेज रोज पुलेन के साथ शादी की योजना से 3 महीने पहले ही अलग हो चुके हैं. दोनों की एक बेटी भी है. एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने की वजह से वह सिर्फ 2 मैच ही खेल पाए थे. रॉबिन्सन और लॉरेन पिछले 8 साल से रिलेशनशिप में थे. अक्टूबर में दोनों की शादी होने वाली थी. बताया जा रहा है कि एशेज सीरीज के दौरान ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था.

यह भी पढ़ें: Yashasvi Jaiswal: IPL से बना करोड़पति, कभी रहने का नहीं था ठिकाना, कितनी है यशस्वी जायवाल की कमाई

रॉबिन्सन ने लॉरेन के साथ वाली फोटो को किया डिलीट
ओली रॉबिन्सन ने सोशल मीडिया से भी लॉरेन के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक रॉबिन्सन के इस फैसले से लॉरेन को काफी धक्का लगा है. वह शादी की तैयारी कर रही थी. वह उस शख्स से शादी करने जा रही थी जिसे वह पिछले 8 साल से जानती थीं और दोनों की एक संतान भी है. लॉरेन का दिल टूट चुका है.

ओली रॉबिन्सन का किसपर आया दिल?
रिपोर्ट के मुताबिक पेसर ओली रॉबिन्सन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिया बेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं. रॉबिन्सन लगातार मिया बेकर की फोटो को लाइक और कॉमेंट कर रहे हैं. एशेज सीरीज के दौरान रॉबिन्सन को मिया बेकर के साथ होटल में भी देखा गया था. मिया बेकर भी अपने पहले वाले पार्टनर से अलग हो चुकी हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी.

ओली रॉबिन्सन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
29 वर्षीय ओली रॉबिन्सन ने इंग्लैंड की ओर से अभी तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 42 विकेट लिए हैं. रॉबिन्सन ने 89 फर्स्ट क्लास मैचों में 110 शिकार किए हैं.

Tags: England, Ollie Robinson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here