Home Breaking News JP Nadda: भाजपा प्रमुख बोले- कुशासन की वजह से पिछड़ रहा पश्चिम बंगाल, राज्य में अब जंगलराज; TMC ने किया पलटवार

JP Nadda: भाजपा प्रमुख बोले- कुशासन की वजह से पिछड़ रहा पश्चिम बंगाल, राज्य में अब जंगलराज; TMC ने किया पलटवार

0
JP Nadda: भाजपा प्रमुख बोले- कुशासन की वजह से पिछड़ रहा पश्चिम बंगाल, राज्य में अब जंगलराज; TMC ने किया पलटवार

[ad_1]

Bengal lagging behind under Mamata rule, says BJP chief Nadda; TMC hits back

जेपी नड्डा, ममता बनर्जी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कहा कि कभी देश के पुनर्जागरण का उद्गम स्थल रहा पश्चिम बंगाल अब तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के कारण पिछड़ रहा है। उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर ‘जंगल राज’ स्थापित करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर लोकतंत्र के चैंपियन की तरह व्यवहार करना बंद कर देना चाहिए। 

पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल कभी पूरे देश के पुनर्जागरण का उद्गम स्थल था। यह बंगाल ही था जिसने पूरे देश को रास्ता दिखाया। लेकिन पिछले कुछ दशकों में बंगाल पिछड़ता जा रहा है। वाम शासन और फिर तृणमूल कांग्रेस के वर्षों के कुशासन के बाद बंगाल अब महिलाओं के खिलाफ अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मामले में शीर्ष पर है।’

नड्डा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे ले जा रहे हैं और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य को पीछे ले जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के कुशासन के कारण बंगाल कई साल पिछड़ गया है।’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य में ‘जंगल राज’ चल रहा है।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here