[ad_1]
Kim Jong Un secret myth: दुनिया में कई तानाशाह हुए हैं. कुछ जिंदा हैं तो कुछ इतिहास बन चुके हैं. यहां बात काली मर्सिडीज में घूमने वाले उस शख्स की जिसे पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है. यह और कोई नहीं बल्कि नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन है. जो बात-बात पर न्यूक्लियर बम दागने की धमकी देता है. उसकी तस्वीरें मिसाइल लॉन्चिंग के साथ हमसब देखते आए हैं. अपनी धुन में मिसाइलें दागने के बाद वो इस तरह से ताली बजाता है, जैसे कोई बच्चा खिलौने से खेलकर खुश होता है. किम के राज बड़ी मुश्किल से दुनिया के सामने आ पाते हैं. वहां बात लीक करने का सीधा मतलब मौत की सजा पाना होता है. इस भूमिका के बीच अब बात किम जोंग की कुछ अजीबोगरीब सनक की, जिनकी वजह से उसे तानाशाह कहा जाता है.
किम की सनक के अनसुने किस्से
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किम के राज में सजा तीन पीढ़ियों तक चलती है. मिसाल के लिए अगर उत्तर कोरिया में कोई जुर्म करता है तो उसकी अगली दो पीढ़ियां भी इस सजा को भुगतेंगी. इस वजह से एक जुर्म की सजा तीन पीढ़ियां भुगतती हैं. किम की अगली सबसे बड़ी सनक की बात करें तो तानाशाह किम जोंग अपने लोगों को भी नहीं बख्शता. उसकी डिक्शनरी में गलती की सजा मौत होती है. वो बात-बात में लोगों को मौत की सजा सुना देता है. कई साल पहले जब उसके पिता किम जोंग इल की मौत हुई थी तब उसने जनाजा निकलते समय सबको रोने का फरमान जारी किया था. उस दौरान जो नहीं रोया उसे मौत की सजा दी गई थी.
किम ने साल 2013 में अपने फूफा जेंग सेंग को शिकारी कुत्तों के सामने फेंकवा दिया था. क्योंकि उसे लगने लगा था कि फूफा का कद उससे बड़ा हो रहा है, इसलिए उन्हें दर्दनाक मौत दी गई. उसने फूफा की पत्नी को भी जहर देकर मरवा दिया. वहीं एक बैठक में जब तत्कालीन रक्षा प्रमुख ह्योंग योंग ने झपकी ली तो उसे मरवा दिया था. उसकी तीसरी बड़ी सनक ये है कि वह खुद को भगवान समझता है. किम जोंग कई बार दावा कर चुका है कि उसका जन्म 2 इंद्र धनुषों के नीचे हुआ था और उस समय आसमान में एक सितारा काफी देर तक चमका था. इसलिए वो अक्सर अपनी सभाओं में दावा करता है कि वो मौसम में होने वाले बदलावों पर नियंत्रण कर सकता है.
वह जनता की फिक्र नहीं करता. देश की जनता भले ही भूखे रहने को मजबूर हो लेकिन उसकी फिजूलखर्ची और मनमर्जियां कभी खत्म नहीं होती हैं. किम के लिए डेनमार्क से पोर्क और ईरान से आते हैं मछली और अंडे आते हैं. वह हर साल दो अरब रुपए की शराब मंगाता है. फ्रांस की डिजाइनर सिगरेट पीता है. किम के पास खुद की स्पेशल सीक्रेट बुलेटप्रूफ ट्रेन और 51 करोड़ की यॉट है.
.
[ad_2]
Source link