Home Breaking News Neville Tuli: सिनेमा की यादों का नेविल तुली ने फिर खोला पिटारा, इस बार नीलामी के लिए सामने आईं ये तस्वीरें

Neville Tuli: सिनेमा की यादों का नेविल तुली ने फिर खोला पिटारा, इस बार नीलामी के लिए सामने आईं ये तस्वीरें

0
Neville Tuli: सिनेमा की यादों का नेविल तुली ने फिर खोला पिटारा, इस बार नीलामी के लिए सामने आईं ये तस्वीरें

[ad_1]


कभी भारतीय सिनेमा से जुड़ी अनूठी कलाकृतियों की प्रदर्शनी और फिल्म समारोह आयोजित करके सुर्खियों में आए लंदन निवासी नेविल तुली एक बार फिर सक्रिय हुए हैं। इस बार वह एक नए नाम से नीलामी बाजार में उतरे हैं और आजादी की सालगिरह के आसपास के वक्त में भारतीय सिने दर्शकों की भावनाओं को परखने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार वह तमाम ऐसी तस्वीरें, लॉबी कार्ड और फोटो लेकर आएं हैं, जिनकी नीलामी वह इस दरम्यान करने का इरादा रखते हैं।



‘बरसात एंड भारत’ नामक इस नीलामी में तमाम पुरानी कलाकृतियों की नीलामी होनी है। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस नीलामी का आयोजन 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच किया जाना है। नीलामी के लिए जारी विवरण में ‘बरसात की रात’, ‘शहीद’, ‘नया दौर’, ‘मदर इंडिया’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘दिल तेरा दीवाना’ आदि फिल्मों के बारे में उल्लेख किया गया है।


इनके अलावा एक विशेष श्रेणी के तहत सिनेमा सम्राट के नाम से मशहूर हुए अभिनेता, निर्माता, निर्देशक मनोज कुमार की फिल्मों से जुड़ी सामग्रियों की नीलामी भी प्रस्तावित है। दिग्गज चित्रकार एम. एफ. हुसैन की फिल्मों को लेकर बनाई तस्वीरें भी इनमें शामिल हैं। सुनील दत्त, वहीदा रहमान, किशोर कुमार, प्रेम धवन आदि हुनरमंदों के 30 के करीब ओरिजिनल फोटोग्राफ भी नीलाम होने जा रहे हैं। ये उन दिनों की तस्वीरें हैं जब उपरोक्त सभी कलाकार साल 1960 के दशक में सरहद पर देश की रक्षा करने वाले जवानों का मनोरंजन करने गए थे।

Sridevi: पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का जन्मदिन मना रहा गूगल डूडल, जानें कैसा रहा चांदनी का फिल्मी सफर




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here