[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व बॉलिंग कोच ने टीम इंडिया को हार पर लताड़ लगाई है
‘भारतीय टीम में जीत की भूख नजर नहीं आ रही’
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद से ही फैंस से लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज भी टीम इंडिया की जमकर आलोचना कर रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच राहुल द्रविड़ को आड़े हाथ लेते हुए टीम की हार का जिम्मेदार ठहराया. प्रसाद ने वेस्टइंडीज के हाथों टीम इंडिया के टी20 सीरीज हारने के बाद कई ट्वीट किए और हार्दिक पंड्या की कप्तानी, भारतीय टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़े किए.
उन्होंने लिखा, “टीम इंडिया पिछले समय से लिमिटेड ओवर क्रिकेट की एक साधारण सी टीम दिख रही है. वे वेस्टइंडीज से हार गए, जो वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई तक नहीं कर पाई. पिछले साल टी20 विश्व कप में भी क्वालिफाई करने में नाकाम रही थी. इससे पहले वनडे में हमें बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी. उम्मीद करता हूं कि हार के बहाने बनाने के बजाए जिम्मेदार आत्मनिरीक्षण करेंगे और कमियों को पहचानेंगे.”
टीम में जीत की भूख नहीं: वेंकटेश
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच प्रसाद ने कहा, हार से ज्यादा जिस चीज ने उन्हें सबसे ज्यादा आहत किया है, वह है टीम प्रबंधन जिस तरह से स्थिति से निपट रही है. उनका मानना है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट की मौजूदा भारतीय टीम में जीत के लिए “आग और भूख” गायब है जबकि उसे अब एशिया कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप में उतरना है.
प्रसाद ने कहा, “सिर्फ 50 ओवर ही नहीं, वेस्टइंडीज पिछले टी20 विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई करने में असफल रहा था.यह देखकर दुख होता है कि भारत खराब प्रदर्शन करता है और प्रोसेस की आड़ में उसे दबा दिया जाता है. वह भूख, आग गायब है और हम एक भ्रम में रहते हैं.”


‘हार्दिक-राहुल हैं हार के जिम्मेदार’
जब वेंकटेश प्रसाद से कप्तान हार्दिक पंड्या और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लेकर ट्विटर पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने यह कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि दोनों हार के लिए जिम्मेदार” हैं.
न गेंदबाजी चल रही…न बल्लेबाजी, हार्दिक ने हार को भी बता दिया ‘अच्छा’, ऐसे कैसे जीतेंगे वर्ल्ड कप?
टीम इंडिया की 4 साल की तलाश हुई पूरी? सुलझ गई 4 नंबर की पहेली, अब एशिया और वर्ल्ड कप पक्का समझो!
उन्होंने कहा, “वे (हार्दिक-राहुल) हार के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें जवाबदेह होने की जरूरत है. प्रक्रिया और ऐसे शब्दों का अब दुरुपयोग होता है. एमएस(धोनी) जब हार की जिम्मेदारी लेते थे तो उसका मतलब होता था. अब बस बोल दिया जाता है. सेलेक्शन में कोई निरंतरता नहीं है, बेवजह के फैसले नजर आ रहे. भारत को अपने कौशल में सुधार करना होगा. कई बार कप्तान ही अनजान से नजर आते हैं. गेंदबाज बल्लेबाजी नहीं कर सकता, बल्लेबाज गेंदबाजी नहीं कर सकता. यह महत्वपूर्ण है कि आप हां में हां मिलाने वाले लोगों की तलाश में न रहें क्योंकि कोई आपका पसंदीदा खिलाड़ी है लेकिन बड़ी तस्वीर देखें.”
.
Tags: Hardik Pandya, India vs west indies, Rahul Dravid, Team india, Venkatesh prasad
FIRST PUBLISHED : August 14, 2023, 12:41 IST
[ad_2]
Source link