Home World चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

0
चीन में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हुई

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। उत्तर पश्चिमी चीन के शानक्सी प्रांत की राजधानी जियान के उपनगरीय इलाके में बारिश के कारण चट्टान और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि छह अन्य अभी भी लापता हैं। जियान नगरपालिका आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण चांगान जिले के बाहरी इलाके में एक गांव में भूस्खलन की दुर्घटना हुई। 14 बचाव दलों ने खोज अभियान चलाया। इनमें 980 से अधिक लोग शामिल थे। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वे लाइफ डिटेक्टर, सैटेलाइट फोन और उत्खनन करने वाले उपकरण लेकर आए। उन्होंने रविवार को कहा कि चट्टान और भूस्खलन से दो आवासीय घर, सड़कें, बिजली आपूर्ति और संचार सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। 186 लोगों को मलबे से निकला गया। बचावकर्मियों ने यातायात, बिजली आपूर्ति और संचार सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए अभियान चलाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 14 Aug 2023 2:54 AM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here