Home Breaking News पहले सोमवार के कलेक्शन में ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ को पछाड़ा, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई

पहले सोमवार के कलेक्शन में ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ को पछाड़ा, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई

0
पहले सोमवार के कलेक्शन में ‘गदर 2’ ने ‘पठान’ को पछाड़ा, जानिए किसकी कितनी हुई कमाई

[ad_1]


एक ही साल में दो अलग अलग राष्ट्रीय पर्वों के आसपास रिलीज हुई बीते जमाने के दो सुपरसितारों की दो फिल्मों ने दोनों के ही करियर को नया जीवनदान दे दिया है। इसी साल 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ने जो कारनामा शाहरुख खान के जीवन में किया, वैसा ही कुछ कुछ 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘गदर 2’ ने अभिनेता सनी देओल के लिए कर दिया है। फिल्म ‘गदर 2’ का सोमवार का जिस तरह का रिकॉर्ड कलेक्शन हुआ है, उसने सिने कारोबार के पंडितों को तो चौंकाया ही है, इसने फिल्म ‘पठान’ के पहले सोमवार के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

Entertainment Updates: Gadar 2 की सफलता के बाद Press Conference का हुआ आयोजन l Sunny Deol



बुधवार 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और सलमान खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग लेते हुए पहले ही दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म ने दूसरे दिन यानी गुरुवार को 70.50 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 39.25 करोड़ रुपये, शनिवार को 53.25 करोड़ रुपये और रविवार को 60.75 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए पहले वीकएंड के पूरा होते होते 280.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। लेकिन रिलीज के पहले सोमवार को फिल्म ‘पठान’ के कलेक्शन में जबर्दस्त गिरावट देखी गई। रविवार के मुकाबले 56.38 फीसदी की गिरावट के साथ ये फिल्म रिलीज के पहले सोमवार को सिर्फ 26.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

Gadar 2: हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होनी चाहिए, सनी देओल ने कही दिल छू लेने वाली बात


वहीं, सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त 2023 को शुक्रवार के दिन ही रिलीज हुई। फिल्म ने 40.10 करोड़ रुपये की झन्नाटेदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन रहा 43.08 करोड़ रुपये और रविवार को 50 करोड़ का मनोवैज्ञानिक आंकड़ा पार करते हुए इस फिल्म ने 51.70 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने रिलीज के तीन दिन के अपने पहले वीकएंड तक 134.88 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन, फिल्म ने असली खेल रिलीज के पहले सोमवार को दिखाया। फिल्म के कलेक्शन में रविवार के मुकाबले सोमवार को सिर्फ 30 फीसदी की गिरावट दिखी। शुरूआती रुझानों के मुताबिक फिल्म ‘गदर 2’ ने सोमवार को 36 करोड रुपये कमाए हैं।


सोमवार को ही फिल्म ‘गदर 2’ के सितारों ने मुंबई में फिल्म की सफलता का जश्न मनाया और इस दौरान निर्देशक अनिल शर्मा ने इसकी सीक्वल ‘गदर 3’ पर काम शुरू होने के संकेत भी दे दिए। इस जश्न में शरीक होने पहुंचे सनी देओल की पहली फिल्म ‘बेताब’ के निर्देशक राहुल रवैल ने इस दौरान अपनी एक बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सनी डॉन’ को भी बनाने का एलान कर दिया। राहुल रवैल और सनी देओल इस मौके पर जी भरकर गले भी मिले।


फिल्म ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल है। पहली फिल्म जहां 1947 के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, वहीं ‘गदर 2’ की पृष्ठभूमि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध से ठीक पहले की है। पहली फिल्म में कहानी का हीरो तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को पाकिस्तान से वापस लाने जाता है। वहीं दूसरी फिल्म में तारा सिंह के सामने अपने बेटे और उसकी होने वाली पत्नी दोनों को पाकिस्तान से भारत लाने की है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here