[ad_1]
हाइलाइट्स
आईएलटी20 का दूसरा सीजन अगले साल जनवरी में आयोजित होगा
पीसीबी के नए मुखिया ने अपने खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने की छूट दे दी है
नई दिल्ली. पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) अब इस टी20 लीग में अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. लेफ्ट आर्म यह पेसर मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में शुमार है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आईएलटी20 फ्रेंचाइजी डेजर्ट वाइपर्स ( Desert Vipers) ने शाहीन अफरीदी के साथ 3 साल के लिए करार किया है. इस टी20 लीग का दूसरा एडिशन अगले साल जनवरी में खेला जाएगा. अफरीदी इस लीग में खेलने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी होंगे.
आईएल टी20 का अगला सीजन 13 जनवरी से शुरु होगा. शाहीन अफरीदी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद टीम से जुड़ सकते हैं. वाइपर्स ने पिछले साल पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों से करार की कोशिश की लेकिन उनके प्रयास विफल रहे. पिछले साल वाइपर्स ने आजम खान से करार किया था जिससे वह इस लीग में खेलने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन जाते लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने उन्हें इसके लिए अनापत्ति पत्र नहीं दिया.
मैच फिक्सिंग में बुरा फंसा स्टार क्रिकेटर, देश छोड़ने पर लगी रोक, बॉलिंग एक्शन के लिए हो चुका है बैन
‘मैं इस टी20 लीग में खेलने को लेकर उत्साहित हूं’
अफरीदी ने एक बयान में कहा, ‘मैं डेजर्ट वाइपर्स से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं. मैं जानता हूं कि यूएई में काफी पाकिस्तानी खेल प्रेमी हैं और मुझे उम्मीद है कि वे आगामी आईएल टी20 में हमारी टीम का समर्थन करेंगे.’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन जका अशरफ ने खिलाड़ियों को विभिन्न टी20 लीग में खेलने की अनुमति दे दी है.
शाहीन अफरीदी एशिया कप से पहले अफगानिस्तान से भिड़ेंगे
शाहीन अफरीदी इस समय एशिया कप की तैयारियों में जुटे हैं. हालांकि पाकिस्तान को एशिया कप से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का आयोजन श्रीलंका में होगा. पाकिस्तान की टीम 22 अगस्त से अफगानिस्तान से भिड़ेगी. एशिया कप का आयोजन 30 अगस्त से पाकिस्तान में होगा. हालांकि इसके 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप के 4 मैच पाकिस्तान में खेला जाएगा. पाक टीम एशिया कप की मेजबान है.
.
Tags: Shaheen Afridi
FIRST PUBLISHED : August 14, 2023, 21:06 IST
[ad_2]
Source link