Home Sports प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के बाद BCCI ने X पर खोया ब्लू टिक, कहां हुई चूक?

प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के बाद BCCI ने X पर खोया ब्लू टिक, कहां हुई चूक?

0
प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट के बाद BCCI ने X पर खोया ब्लू टिक, कहां हुई चूक?

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज (India vs WestIndies) के पांचवा टी20 मैच फ्लोरिडा में खेला गया. मैच की शुरुआत से पहले बीसीसीआई के साथ अजीबोगरीब घटना घटी. दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर आपका ब्लू टिक खो दिया. ऐसा प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद हुआ. आइए जानते है इसके पीछे की पूरी कहानी.

पूरा भारत कल (15 अगस्त) को आजादी का 77वां महोत्सव मनाने जा रहा है. इस दिन का सभी भारतीय काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में आइए हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदले और इस अलग प्रयास को समर्थन दे. जो हमारे देश और हमारे बीच बंधन को गहरा बनाएगा.

WI vs IND : हार्दिक पंड्या की यंग ब्रिगेड क्यों हारी? IPL के धुरंधर कहां चूके? जानिए हार के 5 कारण

प्रधानमंत्री के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी तेजी से अपनी सोशल मीडिया डीपी बदलने लगे. बीसीसीआई ने भी प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद अपनी डिस्पले पिक्चर बदली. उन्होंने अपनी डीपी में तिरंगे की फोटो लगाई. बस डीपी बदलने के कुछ देर बाद ही उनका ब्लू टिक चला गया.

IPL में महंगा बिका तो भारतीय फैंस ने किया ट्रोल, महीने भर बाद लिया बदला, T20 सीरीज में ठोके सबसे ज्यादा रन

क्यों हुआ ऐसा?
दरअसल, ट्विटर के नियम के अनुसार हर बार डीपी बदलने पर ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और अकाउंट को रिव्यू करने के बाद ब्लू टिक दोबारा दिया जाएगा. इसमें 3 से 4 दिनों तक का समय लग सकता है. हालांकि, ग्रे टिक वाले धारकों के लिए ऐसा नहीं है. सरकारी संगठन, प्रधानमंत्री ने भी अपनी डिस्पले पिक्चर बदली थी. लेकिन उनका वेरिफिकेशन नहीं हटाया गया था. उनके पास ग्रे टिक है.

Tags: BCCI, Independence day, Narendra modi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here