Home Breaking News Himachal Pradesh Rains: हिमाचल में पांच जगह फटे बादल, 51 की मौत; 30 लोग मलबे में दबे-बहे, 621 सड़कें बंद

Himachal Pradesh Rains: हिमाचल में पांच जगह फटे बादल, 51 की मौत; 30 लोग मलबे में दबे-बहे, 621 सड़कें बंद

0
Himachal Pradesh Rains: हिमाचल में पांच जगह फटे बादल, 51 की मौत; 30 लोग मलबे में दबे-बहे, 621 सड़कें बंद

[ad_1]

himachal weather Rains: Cloud burst at five places , more then 50 killed, 30 people buried under debris and sw

हिमाचल में बादल फटने से तबाही।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 हिमाचल प्रदेश में  72 घंटों से लगातार जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। सावन के सोमवार को भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच राज्य में जगह-जगह बादल फटने और भूस्खलन से 51 लोगों की मौत गई। करीब 30 लोग मलबे में दबने और बहने से लापता हैं। मंडी जिले में 18, राजधानी शिमला में 14, सोलन में 11, कांगड़ा-हमीरपुर में 3-3, चंबा और सिरमौर में 1-1 लोगों की जान गई है। शिमला, सोलन, कांगड़ा में एक-एक और मंडी में दो जगह बादल फटे हैं। शिमला में 15, मंडी में 3, हमीरपुर में दो और सिरमौर में एक व्यक्ति लापता है। मंडी में छह लोग घायल हुए हैं।

आठ एनएच समेत 621 सड़कें बंद

 प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। केवल रस्मी तौर पर ही तिरंगा फहराया जाएगा। प्रदेश में रविवार रात को सामान्य से 357 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। सूबे में आठ नेशनल हाईवे और 621 सड़कें बंद हो गईं हैं। मंडी के पराशर रोड पर 250 पर्यटक फंसे हैं। इन्हें सुरक्षित निकालना चुनौती बन गया है। शिमला में भी पर्यटक होटलों में ही कैद हैं। 

शिमला में 15 की मौत, कई मलबे में दबे

राजधानी शिमला के समरहिल में भारी भूस्खलन के बाद आए मलबे और पेड़ गिरने से शिवबाड़ी मंदिर में माथा टेकने आए लोग दब गए। यहां अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं जबकि 15 से ज्यादा लोगों के दबे होने की सूचना है। लोग यहां बादल फटने की आशंका जता रहे हैं। शिमला के ही फागली में भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों को रेस्क्यू किया गया है। मृतकों में संतोष पत्नी पवन शर्मा(58) समरहिल , अमन शर्मा(34) पुत्र पवन शर्मा ,सयशा(4) पुत्री अमन शर्मा, सुयशा(डेड़ साल) पुत्री अमन शर्मा, किरण(51 ) पत्नी प्रदीप , संजीव ठाकुर (48), अमित ठाकुर (48) और हरीश कुमार(43) शामिल हैं।  घायलों में प्रदीप(25), विद्या सागर (19 ) राहुल (19 ), अंकुश (26), सावन कुमार (33), अऊण (28) और  राम सिंह(66 ) शामिल हैं।

फागली हादसे के मृतक व घायल

फागली लाल कोठी में हुए हादसे के मृतकों में कमला ठाकुर (52 ),सुनीता पत्नी (36),सलाऊदीन (30),याशीर खान (28) व  एक शव की पहचान नहीं हो सकी है। घायल हुए लोगों में में पूजा ठाकुर(26 ) दीपक (26), नवीन (43), ,खुर्शीद (50), निरमा रोटो(23), ममता (19), विकास (42) और ममता(19) शामिल हैं। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here