Home Sports IND vs WI: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 17 साल की मेहनत पर फिर गया पानी

IND vs WI: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 17 साल की मेहनत पर फिर गया पानी

0
IND vs WI: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, 17 साल की मेहनत पर फिर गया पानी

[ad_1]

India vs West Indies T20I: वेस्टइंडीज ने फ्लोरिडा में पांचवें टी20 में भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में टीम इंडिया ने शुरुआती 2 मैच गंवाए थे, उसके बाद लगातार दो मैच जीतकर सीरीज बराबर की. ऐसे में सीरीज का आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन भारतीय टीम ने सीरीज जीतने का मौका भी गंवा दिया. इस हार के साथ टीम इंडिया की सालों की मेहनत पर पानी फिर गया.

17 साल की मेहनत पर फिर गया पानी

वेस्टइंडीज के खिलाफ ये टी20 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया का सालों पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कभी 3 मैचों की टी20 सीरीज भी नहीं हारी थी. लेकिन इस बार 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. 4 बार दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज हुई है और सभी में इंडिया जीता है. वहीं, 5 मैचों की सीरीज इससे पहले केवल एक बार ही खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की थी. इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 17 सालों में कम से कम तीन मैचों की किसी भी सीरीज में हार नहीं झेली थी.

25 महीने बाद गंवाई टी20 सीरीज

टीम इंडिया का 25 महीने से टी20 सीरीज ना हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया है. इससे पहले साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने 1-2 से सीरीज गंवाई थी. वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. ये पहला मौका है जब टीम इंडिया ने किसी टी20 सीरीज में 3 मैच गंवाए हैं.

6 साल बाद वेस्टइंडीज ने जीती टी20 सीरीज

इस हार के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की सीरीज जीत का सिलसिला टूट गया. इससे पहले वेस्टइंडीज आखिरी बार भारतीय टीम के खिलाफ साल 2017 में टी20 सीरीज जीती थी. उसके बाद भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज कभी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई थी. उस सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को 1-0 से हराया था. इसके बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को लगातार 5 टी20 सीरीज में शिकस्त दी थी.

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here