Home Breaking News Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर, जैसलमेर हाईवे पर हादसा

Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर, जैसलमेर हाईवे पर हादसा

0
Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर, जैसलमेर हाईवे पर हादसा

[ad_1]

Truck and Bolero collide in Jodhpur 6 dead and one serious Road Accident

हादसे के बाद बोलेरो के उड़े परखच्चे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजस्थान के जोधपुर जिले केमें फलौदी-जैसलमेर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हाईवे पर एक ट्रक ने बोलेरों को टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में 7 लोग सवार थे। एक युवक का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। 

गंभीर घायल युवक को जोधपुर राजकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी चकनाचूर हो गई। बोलेरो में सवार 7 लोग थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। लेकिन, गंभीर घायल महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि युवक का जोधपुर अस्पताल में इमरजेंसी ट्रोमा में इलाज शुरू कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि फलौदी के जुनेजा ढाणी के रहने वाले ये लोग थे, जो बोलेरो से जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आनन-फानन में उन्हें फलौदी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना के बाद एसीपी विनीत कुमार बंसल, कलेक्टर जसमीत संधू, फालौदी के नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है हादसा आज दोपहर करीब 2 बजे बीकानेर-फलोदी-जैसलमेर नेशनल हाइवे-11 पर हुआ।हादसे में बोलेरो जीप के परखच्चे उड़ गए और ट्रक से कुचलने से मृतकों के शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए। बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला और फलौदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। एक्सीडेंट की सूचना पर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया। एम्बुलेंस चालक मूलाराम खोजा और जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल फलौदी पहुंचाया। यहां 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद 2 गंभीर महिला-पुरुष को जोधपुर रेफर किया गया। इसी दरम्यान महिला ने भी दम तोड़ दिया। जबकि घायल पुरुष का इलाज जारी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here