[ad_1]

शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार से बार-बार मुलाकात करने से एनसीपी प्रमुख शरद पवार की छवि खराब हो रही है। यह दावा उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना ने सोमवार को किया। मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया कि यह देखना दिलचस्प है कि अजित पवार अक्सर अपने चाचा शरद पवार से मिलते रहते हैं। वहीं, शरद को भी इससे परहेज नहीं हैं।
भाजपा के ‘चाणक्य’ की कोशिश
सामना में कहा गया है कि लगातार हो रहीं मुलाकातों से संदेह है कि भाजपा के ‘चाणक्य’ अजित को वरिष्ठ पवार से मिलने के लिए भेजकर कुछ भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, ऐसी बैठकें शरद पवार की छवि को खराब करती हैं और यह अच्छा नहीं है।
दो दिन पहले हुई थी बैठक
बता दें, यह टिप्पणियां महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार का हिस्सा और बागी एनसीपी विधायकों के समूह के प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बीच पुणे में एक व्यवसायी के आवास पर हुई ‘गुप्त’ बैठक के दो दिन बाद आई हैं। हालांकि, रविवार को शरद पवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ शुभचिंतक मनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हमारी पार्टी भाजपा के साथ नहीं खड़ी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भतीजे अजित पवार मुझसे मिलते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।
[ad_2]
Source link