Home Sports Team India: वेस्टइंडीज का दौरा इस खिलाड़ी के लिए साबित हुआ बुरा सपना! एशिया कप से हो सकता है बाहर

Team India: वेस्टइंडीज का दौरा इस खिलाड़ी के लिए साबित हुआ बुरा सपना! एशिया कप से हो सकता है बाहर

0
Team India: वेस्टइंडीज का दौरा इस खिलाड़ी के लिए साबित हुआ बुरा सपना! एशिया कप से हो सकता है बाहर

[ad_1]

India vs West Indies T20I: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज एक खिलाड़ी के लिए बुरा सपना साबित हुई. ये खिलाड़ी पूरी सीरीज अपने मौका का इंतजार ही करता रह गया. वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप रहा था, जिसके चलते टी20 सीरीज में ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा. टीम इंडिया को इस महीने के आखिरी से एशिया कप भी खेलना है. ऐसे में इस खिलाड़ी का एशिया कप जैसे टूर्नामेंट से पत्ता कट सकता है.

टी20 सीरीज में इस खिलाड़ी को नहीं मिला एक मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) पूरी तरह फ्लॉप रहे थे. शुरुआती दो मैचों में उमरान मलिक (Umran Malik) एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके हैं. जिसके बाद तीसरे वनडे में हार्दिक पांड्या ने उमरान मलिक को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया था. उमरान मलिक टी20 सीरीज का भी हिस्सा थे, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया.

एशिया कप 2023 से कट सकता है पत्ता

उमरान मलिक (Umran Malik) को आगामी आयरलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है. ऐसे में माना जा रहा था कि वह एशिया कप 2023 में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर उनका खराब प्रदर्शन एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. उमरान मलिक (Umran Malik) पिछले कुछ समय से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. वह आईपीएल 2023 में भी फ्लॉप रहे थे.

टीम इंडिया के लिए अभी तक खेले 18 मैच

उमरान मलिक (Umran Malik) ने पिछले साल टी20 के जरिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उन्हें तब आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिला. फिर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर-2022 में अपना पहला वनडे भी खेले. अभी तक उमरान ने 10 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके नाम वनडे में 13 और टी20 इंटरनेशनल करियर में 11 विकेट हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here