[ad_1]
हाइलाइट्स
अपने पहले दौरे पर सोते नजर आए रिंकू
युवा ब्रिगेड आयरलैंड के लिए हुई रवाना
नई दिल्ली. भारतीय टीम का अगला दौरा आयरलैंड है. ब्लू टीम को यहां मेजबान टीम के साथ क्रमशः तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया आगामी सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना भी हो गई है. इस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को फ्लाइट में आराम से सोते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, कैमरामैन जैसे ही उनकी तरफ तस्वीर लेने के लिए आगे बढ़ा वह तुरंत उठ गए. रिंकू के साथ-साथ टीम के बाकी खिलाड़ी एवं कप्तान भी उनके फ्लाइट में यात्रा करते हुए नजर आए.
आयरलैंड दौरे पर दोनों टीमों के बीच सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा. इसके बाद प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 एवं तीसरा मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा. टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले एक ही स्थान डबलिन में खेले जाएंगे.
Ireland 🇮🇪, here we come ✈️ #TeamIndia | #IREvIND pic.twitter.com/A4P66WZJzP
— BCCI (@BCCI) August 15, 2023
यह भी पढ़ें- कौन भूल सकता है 15 अगस्त का दिन, धोनी-रैना ने फैंस की आंखों में लाए थे आंसू, टूटा था करोड़ों का दिल
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल:
18 अगस्त – पहला टी20 मुकाबला – डबलिन – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से
20 अगस्त – दूसरा टी20 मुकाबला – डबलिन – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से
23 अगस्त- तीसरा टी20 मुकाबला – डबलिन – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान.
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इस प्रकार है आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबिर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडैर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोसुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्केन टकर, थेओ वन वोइरकॉम, बेन वाइट और क्रैग यंग.
.
Tags: Ireland, Ireland cricket, Rinku Singh, Team india
FIRST PUBLISHED : August 15, 2023, 13:33 IST
[ad_2]
Source link