Home Sports जसप्रीत बुमराह के लिए आसान नहीं है आयरलैंड दौरा, इन 3 सवालों का देना होगा जवाब

जसप्रीत बुमराह के लिए आसान नहीं है आयरलैंड दौरा, इन 3 सवालों का देना होगा जवाब

0
जसप्रीत बुमराह के लिए आसान नहीं है आयरलैंड दौरा, इन 3 सवालों का देना होगा जवाब

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह के लिए आसान नहीं है आयरलैंड दौरा
इन 3 सवालों का देना होगा जवाब

नई दिल्ली. भारत का वेस्टइंडीज (India vs West Indies) दौरा समाप्त हो गया है. ब्लू टीम को यहां जहां टेस्ट और वनडे सीरीज में जीत मिली. वहीं टी20 सीरीज में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. खैर टीम इंडिया टी20 सीरीज में मिली हार के गम को भुलाते हुए अब आयरलैंड दौरे पर अपना ध्यान एकाग्रचित्त करने के लिए तैयार है. यहां टीम इंडिया की अगुवाई तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करेंगे. बुमराह काफी अरसे बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. ऐसे में आगामी दौरा बतौर कप्तान उनके लिए आसान नहीं होने वाला है. आयरलैंड दौरे पर उन्हें अपने प्रदर्शन से कुछ सवालों के जवाब भी देने होंगे, जो इस प्रकार है-

बुमराह को प्रूफ करनी होगी अपनी फिटनेस:

29 वर्षीय बुमराह करीब एक साल से चोटिल होने की वजह से मैदान से बाहर रहे हैं. ऐसे में जब वह आयरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेंगे तो यह चुनौती रहेगी कि क्या वह पूरी तरह से फिट हैं? क्योंकि बीच में जब भी वह मैदान में उतरे थे तो वह पूरी तरह से फिट नहीं थे. ऐसे में फैंस उनके फिटनेस को लेकर एक बार फिर से डरे हुए हैं और वर्ल्ड कप से पहले यह जानने के लिए बेहद उत्सुक है कि वह पूरी तरह से फिट हैं.

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया से 7 खिलाड़ियों का पत्ता कटा, पिछली बार वर्ल्ड कप में मिला था मौका, 3 विकेटकीपर भी लिस्ट में

कप्तानी का रहेगा दबाव:

बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है. ऐसा नहीं है कि वह पहली बार भारतीय टीम की अगुवाई करने जा रहे हैं. इससे पहले भी वह इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में ब्लू टीम की अगुवाई कर चुके हैं. हालांकि इस बार की परिस्थिति कुछ और है. टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही शामिल है. कुछ खिलाड़ियों के पास तो एक भी इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है. वहीं बतौर कप्तान वह खुद को भी प्रूफ करना चाहेंगे:

बेहतरीन प्रदर्शन का रहेगा दवाब:

बुमराह को वर्ल्ड क्रिकेट में एक बेहतरीन गेंदबाज के रूप में जाना जाता है. ऐसे में मुकाबले के दौरान उनके उपर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. यह देखना दिलचस्प भी रहेगा कि चोट से वापसी के बाद मैदान में उनका कैसा प्रदर्शन रहेगा. क्योंकि वर्ल्ड कप में भारत के प्रमुख गेंदबाज रहेंगे. ऐसे में आयरलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन टीम के लिए बहुत मायने रखता है.

Tags: Ireland, Jasprit Bumrah, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here