[ad_1]
सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने 15 अगस्त के दिन हिंदी सिनेमा के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड लिख डाला है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन जो कमाई की है, उतनी कमाई तो अगर किसी हिंदी फिल्म ने अब तक अपनी रिलीज के पहले दिन भी की है तो वह ‘पठान’ ही है। 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के दिन किसी भी हिंदी फिल्म ने सिनेमा के इतिहास में देश में आज तक इतनी कमाई नहीं की है।
Little Singham: छह साल का हुआ शानदार जानदार लिटिल सिंघम, जन्मदिन के मौके पर लेकर आया ये नए कारनामे
अगर सिर्फ 15 अगस्त को रिलीज हिंदी फिल्मों की बात करें तो ‘गदर 2’ की 15 अगस्त को हुई कमाई के तो कोई फिल्म ओपनिंग डे पर भी आसपास नहीं पहुंची। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। तब फिल्म की हालत ये थी कि इसे तमाम लोग हिट मानने को ही तैयार नहीं थे। फिल्म ‘शोले’ ने कमाई की रफ्तार दूसरे हफ्ते से पकड़ी और इसके बाद ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।
[ad_2]
Source link