[ad_1]

बेन स्टोक्स
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगामी वनडे विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम को मजबूती मिली है। स्टार ऑलराउंडर और इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट वापस ले लिया है। 18 जुलाई, 2022 को स्टोक्स ने वनडे से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। करीब 13 महीने बाद एक बार फिर उनकी वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। इससे उन्हें विश्व कप की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
[ad_2]
Source link