Home Breaking News PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; देखें इस बार कैसी रही वेशभूषा?

PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; देखें इस बार कैसी रही वेशभूषा?

0
PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; देखें इस बार कैसी रही वेशभूषा?

[ad_1]


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को (15 अगस्त) लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराते हुए देश की जनता को संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने एक खास साफा बांधा हुआ था। इस बार उन्होंने पीले और लाल रंग की खास पगड़ी में दिखे, जिसमें कई रंगों की लकीरें भी खींची हुई है। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, इसके बारे में यहां जानेंगे। 



2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। इस बार रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।


साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here