[ad_1]
पीएम मोदी हर बार अपने दमदार भाषण के साथ-साथ अपने लिबास और पगड़ी से भी देशवासियों का दिल जीत लेते हैं। ऐसे में पीएम मोदी आज राजस्थान के खास बांधनी डिजाइन की पगड़ी पहनकर ध्वजारोहण करने पहुंचे थे। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी की पगड़ी या साफा बहुत चर्चा में रहे हैं। आइए आपको उनके इस बार के लुक और पिछले कई सालों के लुक के बारे में बताते हैं।
अगर पीएम के इस साल के लुक की बात करें तो इस बार पीएम मोदी ने राजस्थान के खास बांधनी डिजाइन की पगड़ी पहनी है, जिसमें लाल, पीले, हरे समेत कई रंग है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कॉलर और कफ वाला सफेद रंग का कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा और काले रंग की वी नैक जैकेट पहनी है। उनका ये लुक बेहद क्लासी लग रहा है।
पिछले साल देश की स्वतंत्रता को 75 साल पूरे हुए थे। ऐसे में लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी तिरंगे के रंगों की पगड़ी पहनी थी। उनकी पगड़ी हर घर तिरंगा अभियान को प्रदर्शित कर रही थी। सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट पहनकर उन्होंने ध्वजारोहण किया था।
बात करें पीएम के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर की तो पीएम ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी। उनका ये अंदाज काफी अलग लग रहा था। इस लुक के साथ उन्होंने व्हाइट रंग का गमछा कैरी किया था।
2020 में ध्वजारोहण के वक्त पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को आधी बाजू के कुर्ते के साथ पूरा किया था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था, जो उनके लुक को पूरा कर रहा था।
[ad_2]
Source link