Home Breaking News Punjab: पौंग डैम में सात लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट, ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह

Punjab: पौंग डैम में सात लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट, ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह

0
Punjab: पौंग डैम में सात लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, पंजाब के पांच जिलों में अलर्ट, ब्यास नदी से दूर रहने की सलाह

[ad_1]

Seven lakh cusecs water reached Pong Dam alert in five districts of Punjab

उफान पर ब्यास नदी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार


हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से ब्यास नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसी वजह से पौंग डैम का भी जलस्तर बढ़ा है। जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पांच जिलों गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और तरनतारन के लोगों को नदी के नजदीक न जाने की सलाह दी जाती है। पानी के बहाव को रोकने के लिए नदी के किनारों को और अधिक मजबूत किया गया है और विभाग के फील्ड स्टाफ को 24 घंटे स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

ब्यास नदी के साथ लगने वाले क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम में लगभग 7 लाख क्यूसेक से अधिक पानी की आमद हुई है। पौंग डैम का मौजूदा स्तर 1395.91 फुट है और अधिक से अधिक स्तर 1390.00 फुट निर्धारित किया गया है, जबकि डैम की बनावट के मुताबिक इसके पानी का स्तर 1421 फुट हो सकता है और डैम 1400 फुट तक पानी को आसानी से रोकने की क्षमता रखता है। भविष्य में पानी का बहाव ज्यादा होने की स्थिति से निपटने के लिए डैम से लगभग 68,000 क्यूसेक पानी को कंट्रोल्ड तरीके से छोड़े जाने का फैसला किया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here