Home Breaking News Shimla Landslide: समरहिल में मलबे से निकाले गए छात्र समेत तीन के शव, 11 की मौत, कई लापता; तलाशी अभियान जारी

Shimla Landslide: समरहिल में मलबे से निकाले गए छात्र समेत तीन के शव, 11 की मौत, कई लापता; तलाशी अभियान जारी

0
Shimla Landslide: समरहिल में मलबे से निकाले गए छात्र समेत तीन के शव, 11 की मौत, कई लापता; तलाशी अभियान जारी

[ad_1]

Himachal Weather Today temple collapsed in landslide in Shimla many Dead bodies found

एनडीआरएफ की टीम बचाव में जुटी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी शिमला के समरहिल में सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन के कारण निचली ओर बने शिवमंदिर और ढारे मलबे में दब गए। सोमवार को आठ शव निकाले गए। मंगलवार को फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। मंगलवार सुबह को तीन और शवों को निकाल लिया गया है। अभी तक 11 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

समरहिल में अभी भी कम से कम 20 लोग दबे हुए हैं। ये वो लोग हैं जो शिवमंदिर में आए थे। लेकिन इसके अलावा रास्ते से निकल रहे कितने लोग भूस्खलन की चपेट में आए उसकी जानकारी नहीं है। स्थानीय पार्षद ने यह जानकारी दी है।

शिमला के समरहिल में दबे लोगों को निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आ गई है। एक शव नाले से शव मिले हैं। लहासे के नीचे दबे हुए थे। 

दरअसल, सावन का सोमवार होने के कारण सुबह से ही समरहिल के शिवमंदिर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भारी बारिश के चलते सुबह करीब 7:15 बजे धमाके के साथ भारी मलबा पेड़ों समेत मंदिर पर जा गिरा। इससे यह मंदिर पूरी तरह से मलबे में दब गया। जो लोग मंदिर पहुंचे थे, उन्हें भागने तक का मौका नहीं मिला। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here