[ad_1]
हाइलाइट्स
हसन अली ने बाबर आजम को किया आउट
फिर भी नहीं मनाया जश्न, खुद बताया क्या थी वजह
नई दिल्ली. लंका प्रीमियर लीग 2023 (Lanka Premier League 2023) का 16वां मुकाबला कोलंबो स्ट्राइकर्स और दाबुला औरा के बीच कोलंबो में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दाबुला औरा को 50 रन से जीत मिली. मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली जबर्दस्त लय में नजर आए. उन्होंने अपनी टीम दाबुला के लिए कुल चार ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 16 रन खर्च करते हुए तीन अहम विकेट चटकाए. इसमें पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम का विकेट भी शामिल रहा, लेकिन अली अपने नेशनल टीम के कप्तान बाबर को आउट करने के बाद बिल्कुल शांत रहे. मैच के बाद जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने बड़े मजेदार ढंग से इसका जवाब दिया.
हसन अली ने जवाब देते हुए कहा, ‘वह हमारा किंग है..’ उन्होंने आगे कहा, ‘वह हमारे टीम के कप्तान हैं. इसलिए मेरा सम्मान हमेशा उनके प्रति रहता है. यही वजह है कि मैंने उन्हें आउट करने के बाद जश्न नहीं मनाया.’
“He is our king” @RealHa55an on why we didn’t see his iconic celebration after taking Babar Azam’s wicket in #LPL2023 for @dambullaAura 🏏🇱🇰🇵🇰 pic.twitter.com/K4kwvZNk3Q
— Azzam Ameen (@AzzamAmeen) August 13, 2023
यह भी पढ़ें- ‘सुकून की नींद’, अपने पहले दौरे पर सोते नजर आए रिंकू, युवा ब्रिगेड आयरलैंड के लिए हुई रवाना
लंका प्रीमियर लीग 2023 के 16वें मुकाबले में बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा. उन्होंने कोलंबो स्ट्राइकर्स के लिए पारी का आगाज करते हुए कुल 13 गेंदों का सामना किया. इस बीच 84.61 की स्ट्राइक रेट से महज 11 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला.
मैच के दौरान हसन अली ने बाबर आजम को समरविक्रमा के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. बाबर जब आउट हुए उस समय कोलंबो स्ट्राइकर्स का स्कोर 2.5 ओवर में महज 19 रन था.
बात करें इस मुकाबले के बारे में तो कोलंबो में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दाबुला औरा की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाने में कामयाब हुई थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलंबो स्ट्राइकर्स की टीम 19.4 ओवरों में महज 116 रन पर ढेर हो गई. इस प्रकार इस मुकाबले में दाबुला की टीम को 50 रन से जीत मिली.
.
Tags: Babar Azam, Hasan ali, Lanka premier league, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : August 15, 2023, 14:35 IST
[ad_2]
Source link