Home Sports WC टिकट के लिए कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? कैसे करें बुक? यहां जानिए सबकुछ

WC टिकट के लिए कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? कैसे करें बुक? यहां जानिए सबकुछ

0
WC टिकट के लिए कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन? कैसे करें बुक? यहां जानिए सबकुछ

[ad_1]

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. भारत में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमें अपनी तैयारियों को परख रही हैं. भारत में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के मैचों को स्टेडियम में जाकर लाइव देखने के लिए फैंस को टिकट के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

आईसीसी (ICC) ने कुछ दिन पहले ही वर्ल्ड कप के 9 मैचों के शेड्यूल को रिशेड्यूल किया था जिसमें भारत के 2 मैच शामिल थे. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अब एक दिन पहले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा. आइए जानते हैं वर्ल्ड कप के टिकट का रजिस्ट्रेशन कब से होगा और आप टिकट कहां से बुक कर सकते हैं.

  • वनडे विश्व कप 2023 मैचों की टिकट के लिए कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा?

    वनडे विश्व कप 2023 मैचों की टिकट के लिए आज से यानी 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है.

  • भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप (2023 ODI World Cup) मैचों की टिकट कैसे बुक करें?

  • भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप मैचों की टिकट आईसीसी की वेबसाइट (www.cricketworldcup.com/register) के अलावा ऑफिशियल टिकटिंग पाटर्नर्स की वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं .
  • वनडे विश्व कप मैचों की टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन के समय कैसे कैसे सवाल पूछे जाएंगे?

  • वनडे विश्व कप मैचों की टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन के समय नाम, पता, देश आदि बेसिक जानकारी पूछे जाएंगे.

  • वनडे विश्व कप मैचों की टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी?

  • वनडे विश्व कप मैचों की टिकट की बुकिंग 25 अगस्त से शुरू होगी.

  • वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की मैचों के टिकट कितने चरण में बेचे जाएंगे?

  • भारतीय टीम के विश्व कप की मैचों के टिकट 5 चरणों में बेचे जाएंगे.

  • टीम इंडिया की प्रैक्टिस (गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम में होने वाले अभ्यास मैच) मैच के टिकट कब से बेचे जाएंगे?

  • टीम इंडिया की प्रैक्टिस मैच के टिकट 30 अगस्त से मिलेंगे.

  • भारतीय टीम की विश्व कप लीग चरण (चेन्नई, दिल्ली और पुणे में होने वाले मैच) के मुकाबलों के लिए टिकट कब से उपलब्ध होंगे?

  • भारतीय टीम की विश्व कप लीग चरण के मैचों के टिकट 31 अगस्त को उपलब्ध होंगे.

  • भारतीय टीम की विश्व कप लीग चरण (धर्मशाला, लखनउ और मुंबई) के मुकाबलों के लिए टिकट कब खरीदे जा सकते हैं?

  • भारतीय टीम की विश्व कप लीग चरण (धर्मशाला, लखनउ और मुंबई) के मुकाबलों के लिए टिकट 1 सितंबर से जबकि बेंगलुरु और कोलकाता में होने वाले मैचों के टिकट 2 सितंबर को बेचे जाएंगे.

  • भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले की टिकट कब मिलेंगे?

  • भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेले जाने वाले महामुकाबले की टिकट आप 3 सितंबर को खरीद सकेंगे.

  • वनडे विश्व कप सेमीफाइनल औ फाइनल के टिकट कब उपलब्ध होंगे?

  • वनडे विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट 15 सितंबर को खरीदे जा सकेंगे.

    .

    FIRST PUBLISHED : August 15, 2023, 22:18 IST

    [ad_2]

    Source link

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here