[ad_1]
हाइलाइट्स
करोड़ों का नुकसान झेल अक्षय कुमार ने इस IPL टीम को दिया था जीवनदान
वित्तीय घाटे से टूट गई थी टीम
नई दिल्ली. बॉलीवुड और क्रिकेटरों का रिश्ता काफी पुराना है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आने से इनकी नजदीकियां और बढ़ी हैं. लेखक, भारतीय टीम के पूर्व प्रबंधक अमृत माथुर ने बॉलीवुड और क्रिकेटर से जुड़ी एक ऐसी ही दिलचस्प कहानी को उजागर किया है. उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़े 2009 के प्रकरण को अब जाकर लोगों को बताया है. उन्होंने बताया है कि कैसे अभिनेता ने खुद करोड़ों का नुकसान झेलते हुए आईपीएल की एक टीम को डूबने से बचाया था.
आईपीएल के दूसरे सीजन के दौरान अक्षय कुमार को डेयरडेविल्स (मौजूदा समय में दिल्ली कैपिटल्स) ने अपने साथ जोड़ा था. उस समय डेयरडेविल्स के मुख्य सीओओ अमृत माथुर थे. माथुर ने अपनी किताब में बताया है कि अक्षय कुमार के टीम के साथ जुड़ने के बावजूद डेयरडेविल्स को कुछ खास लाभ नहीं मिला. फ्रैंचाइजी जो कि अपने ब्रांड को मजबूत करने का एक अहम मौका गवां चुकी थी. जिसकी वजह से फ्रेंचाइजी को वित्तीय झटका लगा और फ्रैंचाइजी से अक्षय को अलग करना पड़ा.
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, 237 इंटरनेशनल विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान
फ्रेंचाइजी और अक्षय के बीच 3 साल का हुआ था करार:
माथुर ने अपनी आत्मकथा ‘पिचसाइड: माई लाइफ इन इंडियन क्रिकेट’ में लिखा है कि डेयरडेविल्स और अक्षय के बीच तीन साल का करार हुआ था. इस बीच अभिनेता का फ्रेंचाइजी के साथ प्रमोशनल फिल्में शूट करना, मीट एंड ग्रीट इवेंट्स में शामिल होना और कॉर्पोरेट इवेंट्स शामिल था. हालांकि इसमें से कुछ भी सही साबित नहीं हुआ. हमें पता नहीं था कि इनका लाभ कैसे उठाया जाए. जिसके बाद हमें घाटा हुआ और हमने उनके साथ अनुबंध रद्द करने या फिर से बातचीत करने का फैसला लिया.
माथुर ने बताया है कि, ‘अक्षय कुमार के साथ हुए अनुबंध में बाहर निकले का कोई रास्ता नहीं था. फ्रेंचाइजी के वकीलों ने अक्षय के कर्मचारियों के साथ दोबारा अनुबंध पर बात करने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ.’
उन्होंने बताया कि, ‘वित्तीय परिणामों एवं भारी खर्च को देखते हुए अक्षय को टालना ही राह नजर आ रही थी. फ्रेंचाइजी को पता थी कि वह कानूनी रूप से अक्षय के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सकते हैं. ऐसे में हमने उनसे दया की गुजारिश की.’
उन्होंने आगे बताया कि उनका काम पूरा होने के बाद मैं उनसे मिलने के लिए उनके वैनिटी वैन में गया. मैंने नम शब्दों में अपने आने का कारण बताया. इस बीच फ्रेंचाइजी को हुए घाटे की जानकारी भी दी.
इसपर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा, कोई बात नहीं, अगर यह प्लान काम नहीं कर रहा है तो इसे बंद कर दें. मुझे विश्वास नहीं हुआ. मुझे कंफ्यूज देखकर उन्होंने दोबारा कहा, ‘इसको खत्म कर देते हैं.’ जब मैंने उनको नियमों के बारे में बताया तो उन्होंने कहा, ‘कोई बात नहीं मैं अपने वकील से इस बारे में बात कर लूंगा.’
.
Tags: Akshay kumar, Indian premier league
FIRST PUBLISHED : August 16, 2023, 14:27 IST
[ad_2]
Source link