[ad_1]
हाइलाइट्स
जसप्रीत बुमराह पिछले 1 साल से चोटिल थे.
बुमराह आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान हैं.
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम इंडिया अब आयरलैंड पहुंच चुकी है. यहां टीम आयरिश प्लेयर्स को उनके घर में तीन टी20 मुकाबलों में टक्कर देगी. इस सीरीज के लिए टीम की कमान न तो रोहित शर्मा के पास होगी न ही हार्दिक पंड्या टीम के कप्तान होंगे. आयरलैंड दौरे पर टीम की बागडोर स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के हाथों में होगी. इस बीच जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदो से बल्लेबाज को चारो खाने चित कर दिया.
आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला 18 अगस्त को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दिया है. कप्तान बुमराह ने घायल शेर की तरह और भी खतरनाक दिखाई दे रहे हैं. आयरलैंड दौरे के बाद बुमराह एशिया कप में अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे. बीसीसीआई ने बुमराह की दो घातक गेंदो का वीडियो शेयर किया है. जिसमें पहली गेंद उनकी एक गोली की गति से निकली बाउंसर है, जिसपर बैटर मात खा जाता है. वहीं, दूसरी गेंद उन्होंने तेजी से यॉर्कर फेंकी, यहां भी बैटर उनकी इस खतरनाक गेंद को संभालने में फेल हो जाता है. लगभग एक साल बाद जसप्रीत बुमराह को इस अंदाज में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.
The moment we have all been waiting for. @Jaspritbumrah93 like we have always known him. 🔥🔥 #TeamIndia pic.twitter.com/uyIzm2lcI9
— BCCI (@BCCI) August 16, 2023
कई बड़े इवेंट कर दिए मिस
जसप्रीत बुमराह को कमी टीम इंडिया को कई बड़े इवेंट्स में खली है. बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेला था. लेकिन चोट के चलते वह लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए. बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल 2023, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जैसे बड़े इवेंट मिस किए. हालांकि, खुशी की बात यह है कि वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले घातक गेंदबाज वापसी कर चुके हैं. उम्मीद है वे घायल शेर के जैसे विरोधी टीमों के लिए और भी खतरनाक साबित होंगे.
वर्ल्ड कप से पहले रवि शास्त्री ने भारतीय टीम को दिया गुरु ज्ञान, क्या चयनकर्ता करेंगे गौर?
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान
.
Tags: India vs Ireland, Jasprit Bumrah, Team india
FIRST PUBLISHED : August 16, 2023, 18:23 IST
[ad_2]
Source link