[ad_1]
नई दिल्ली. भारत में इस साल अक्टूबर- नवंबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर सभी क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम फाइनल करने में जुट गए हैं. सितंबर के आखिर तक सएभी टीमों को आईसीसी ने अपनी टीम घोषित करने का निर्देश दिया है. वर्ल्ड कप को लेकर संभावित टीमें सामने आनी शुरू हो गई है. मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड ने 16 अगस्त को अपनी टीम घोषित की जबकि पूर्व विजेता ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले अपनी संभावित टीम सामने रखी थी.
भारत में इस साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का इंतजार सभी को है. इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमें जमकर तैयारी में जुटी है. 10 टीमों को बीच इस बार का यह आईसीसी टूर्नामेंट खेला जाना है. भारत को पहली बार इसे अकेले आयोजित करने का मौका मिला है. भारत में अक्टूबर-नवंबर के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपनी अपनी टीमों को घोषित करने के लिए आईसीसी ने 27 सितंबर तक की तारीख निर्धारित की है.
सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपना वर्ल्ड कप की संभावित टीम घोषित की अब इसमें से ही टूर्नामेंट में उतरने वाली आखिरी 15 खिलाड़ियों की टीम तय की जाएगी. इस मेगा टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी. जबकि मार्नस लाबुशेन को चयनकर्ताओँ ने मौका नहीं दिया है.
ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप संभावित टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा.
इंग्लैंड ने अपनी वर्ल्ड कप संभावित टीम की घोषणा करते हुए एक बड़े सवाल पर विराम लगाया. पिछली बार फाइनल में जुझारू पारी खेलने वाले बेन स्टोक्स वनडे के संन्यास को वापस लेकर मैदान पर उतरने के लिए तैयार हो गए हैं. वहीं पिछली बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टीम में नहीं हैं.
इंग्लैंड की वर्ल्ड कप संभावित टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, गट एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉप्ली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वोक्स
.
Tags: India vs Australia, India vs Engalnd, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : August 16, 2023, 19:40 IST
[ad_2]
Source link