Home Sports वह शानदार प्लेयर है लेकिन… कपिल देव की संजू सैमसन को खास सलाह

वह शानदार प्लेयर है लेकिन… कपिल देव की संजू सैमसन को खास सलाह

0
वह शानदार प्लेयर है लेकिन… कपिल देव की संजू सैमसन को खास सलाह

[ad_1]

हाइलाइट्स

संजू सैमसन विंडीज दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे
इस समय संजू आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर संजू सैसमन (Sanju Samson) के लिए अगले कुछ दिन बेहद अहम हैं. एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए भारतीय टीम का चयन 20 अगस्त को होने की उम्मीद है. एशिया कप के लिए जो टीम चुनी जाएगरी कमोबेश वही टीम आगामी वर्ल्ड कप में भी खेलती हुई नजर सकती है. 28 वर्षीय संजू सैमसन इस समय आयरलैंड दौरे पर हैं जहां भारतीय टीम को मेजबान आयरिश टीम के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) ने संजू सैमसन को अहम सलाह दी है.

संजू सैमसन का वनडे में औसत 55 का है लेकिन पिछली 13 पारियों में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है. संजू ने वनडे की अपनी आखिरी पारी में गयाना में 51 रन की पारी खेली थी. हालांकि टी20 में उनकी फॉर्म ने उनका साथ नहीं दिया. विंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न टी20 सीरीज में संजू ने 3 मैचों में 12, 7 और 13 रन का स्कोर किया.

क्या बाबर आजम वर्ल्ड कप के बाद शादी करने वाले हैं? कौन है वो लड़की? पाकिस्तानी कप्तान के पिता ने बताई सच्चाई

VIDEO: भारतीय महिला एंकर ने बाबर आजम को किया ‘क्लीन बोल्ड’, सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे लोग

‘यह समय सिर्फ संजू के लिए बात करने का नहीं है’
कपिल देव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि यह समय सिर्फ संजू सैमसन पर बात करने का नहीं बल्कि हमें इंडियन टीम के बारे में भी बात करनी चाहिए. बकौल कपिल देव, ‘ यह सिर्फ संजू सैमसन के लिए बात करने का सही समय नहीं है. हमें भारतीय टीम के बारे भी में बात करनी होगी. मुझे लगता है कि वह एक शानदार प्लेयर है और वह प्रतिभावान खिलाड़ी है. लेकिन इसके लिए उसे खुद को अधिक लागू करना होगा.

एशिया कप के लिए 20 को हो सकती है टीम इंडिया की घोषणा
दिलचस्प बात यह है कि जब संजू आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलने में बिजी होंगे तब भारत में चयनकर्ता एशिया कप के लिए टीम का चयन कर रहे होंगे. एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा 20 अगस्त को होने की उम्मीद है. उसी दिन भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच खेल रही होगी.

Tags: Kapil dev, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here