Home Sports सुर्यकुमार यादव की पत्नी ने ईशान किशन को क्यों कहा ‘जंगली चूहा’?

सुर्यकुमार यादव की पत्नी ने ईशान किशन को क्यों कहा ‘जंगली चूहा’?

0
सुर्यकुमार यादव की पत्नी ने ईशान किशन को क्यों कहा ‘जंगली चूहा’?

[ad_1]

हाइलाइट्स

ईशान किशन ने विंडीज दौरे पर वनडे में शानदार बैटिंग की.
ईशान ने लगातार तीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं थी.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में ईशान ने वेस्टइंडीज दौरे पर अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने वनडे सीरीज में अर्धशतकों की हैट्रिक लगाकर वर्ल्ड कप की दावेदारी पेश की. हालांकि, टी20 में उनके बल्ले में जंग नजर आई, जिसके बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया. अब इस दौरे के समापन के बाद ईशान किशन फिर वायरल हुए हैं. इस बार वह अपने खेल से नहीं बल्कि लुक से महफिल लूट रहे हैं. लेकिन सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने उन्हें ‘जंगली चूहा’ बता दिया है.

ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह एक अलग ही लुक में नजर आए. वीडियो और फोटो में ईशान किशन की हेयरस्टाइल किसी विदेशी लड़के से कम नहीं लग रही है. हाल ही में विराट कोहली, शुभमन गिल जैसे स्टार्स ने यूएसए में हेयरकट करवाया था. लेकिन ईशान किशन की हेयरस्टाइल देखते ही देखते वायरल हो चुकी है. उन्होंने कैप्शन में ‘नंबर-1’ लिखा हुआ है. उनकी इस फोटो पर हार्दिक पंड्या ने फायर के स्टीकर से कमेंट किया है. वहीं, सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी ने कमेंट में ईशान किशन को ‘कांटेदार जंगली चूहा’ बता दिया. वहीं, कुछ फैंस ईशान की हेयरस्टाइल देखकर उन्हें मुर्गा बता रहे हैं.

Ishan Kishan Instagram

क्या केएल राहुल की वापसी बन सकती है दीवार?

ईशान किशन ने वनडे में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. लेकिन अब कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या केएल राहुल की वापसी उनके सामने दीवार बन सकती है या नहीं. केएल राहुल इंजरी के बाद एशिया कप में वापसी करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम में युवा बल्लेबाज की जगह सेफ रहेगी. राहुल की वापसी से संजू सैमसन पर खतरे के बादल मंडरा सकते हैं.

VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने बल्लेबाज को किया चारो खाने चित, बाउंसर ने उगली आग, यार्कर देख सभी दंग

टी20 में लचर रहा प्रदर्शन

वनडे में भले ही ईशान किशन ने अपना डंका बजाया. लेकिन टी20 में युवा बल्लेबाज का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. वह पिछली 17 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं बना सके हैं. विंडीज दौरे पर भी ईशान किशन को 2 मौके दिए गए लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. टी20 में उनके स्थान पर युवा बैटर यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू करते ही अपना परचम लहराया. ऐसे में छोटे प्रारूप में ईशान किशन का पत्ता कट सकता है.

Tags: Ishan kishan, Suryakumar Yadav, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here