[ad_1]

अनिल पंत
– फोटो : Social Media
विस्तार
रेखा झुनझुनवाला की ओर से समर्थित कंपनी एप्टेक के एमडी और सीईओ डॉ. अनिल पंत का 15 अगस्त को निधन हो गया है।। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है। एप्टेक ने एक बयान में कहा, ”कंपनी को मंगलवार (15 अगस्त 2023) को कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ डॉ. अनिल पंत के दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए खेद हो रहा है।” फाइलिंग में कहा गया है कि एप्टेक के कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बयान में कहा गया, ‘डॉ. पंत के योगदान और ऊर्जा की कंपनी को कमी खलेगी। कंपनी के सभी निदेशक और कर्मचारी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए जून में छुट्टी पर गए थे पंत
पंत के निधन की खबर स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन छुट्टी लेने के महीनों बाद आई है। कंपनी ने उस समय शेयर बाजार को दी सूचना में कहा था कि इस साल 19 जून को पंत ने स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।
19 जून को कंपनी ने की थी आपातकालीन बैठक
इस फाइलिंग के अनुसार, 19 जून को कंपनी की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई थी। कंपनी ने सुचारू कामकाज और परिचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड के चुनिंदा सदस्यों और वरिष्ठ प्रबंधन को शामिल करते हुए एक अंतरिम समिति का गठन किया। इसमें आगे उल्लेख किया गया है कि एप्टेक में नामांकन और पारिश्रमिक समिति और निदेशक मंडल अंतरिम सीईओ का चयन करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।
[ad_2]
Source link