Home Sports Asia Cup के लिए राहुल और अय्यर को जगह नहीं, रवि शास्त्री ने तिलक को किया शामिल

Asia Cup के लिए राहुल और अय्यर को जगह नहीं, रवि शास्त्री ने तिलक को किया शामिल

0
Asia Cup के लिए राहुल और अय्यर को जगह नहीं, रवि शास्त्री ने तिलक को किया शामिल

[ad_1]

नई दिल्ली. एशिया कप का नया सीजन 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. यानी वनडे टूर्नामेंट शुरू होने में लगभग 2 हफ्ते का समय बचा हुआ है. अजित आगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी ने अब तक एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित नहीं की है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की चोट के अपडेट को लेकर इंतजार किया जा रहा है. इस बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री, पूर्व चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे संदीप पाटिल ने एशिया कप के लिए टीम चुनी है. तीनों पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स ने इसमें राहुल से लेकर अय्यर तक को जगह नहीं दी है. वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से होना है. ऐसे में एशिया कप आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी के लिहाज से अहम है.

स्टार स्पोर्ट्स पर एशिया कप से पहले एक कार्यक्रम के दौरान रवि शास्त्री, एमएसके प्रसाद और संदीप पाटिल ने उन संभावित 15 खिलाड़ियों के नाम बताए, जिन्हें एशिया कप के लिए चुना जा सकता है. इसमें तिलक वर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव तक शामिल हैं. शास्त्री पहले से टॉप ऑर्डर में बाएं हाथ के बल्लेबाज के पक्ष में रहे हैं. उन्होंने कहा कि तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज सीरीज में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. ऐसे में वे एशिया कप के लिए टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं. खिलाड़ियों के मौजूदा प्रदर्शन को तरजीह दी जानी चाहिए. राहुल से लेकर अय्यर तक लंबे समय से बाहर चल रहे हैं.

सूर्यकुमार और चहल को मौका
एक्सपर्ट ने एशिया कप के लिए टीम में सूर्यकुमार यादव को भी जगह दी है. हालांकि सूर्या वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके. लेकिन टी20 सीरीज में सूर्यकुमार ने 2 अर्धशतक जड़कर बेहतरीन वापसी की. दूसरी ओर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच में मौका नहीं मिला था. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया. इस कारण चहल को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल रहा है.

टीम इंडिया से 7 खिलाड़ियों का पत्ता कटा, पिछली बार वर्ल्ड कप में मिला था मौका, 3 विकेटकीपर भी लिस्ट में

एक्सपर्ट की एशिया कप की टीम
शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह.

Tags: Asia cup, Ravi shastri, Team india, Tilak Verma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here