Home Breaking News MP News: नींद में चलने से हो गई बच्ची की मौत, आधी रात को पहुंची नेशनल हाईवे के बीचों बीच, ट्रक ने रौंदा

MP News: नींद में चलने से हो गई बच्ची की मौत, आधी रात को पहुंची नेशनल हाईवे के बीचों बीच, ट्रक ने रौंदा

0
MP News: नींद में चलने से हो गई बच्ची की मौत, आधी रात को पहुंची नेशनल हाईवे के बीचों बीच, ट्रक ने रौंदा

[ad_1]

Innocent reached the National Highway while walking in sleep, high speed truck trampled

ग्वालियर में नींद में चलने से बच्ची की मौत हो गई।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक बच्ची नींद में उठकर हाईवे तक पहुंच गई और उसे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। घरवाले बच्ची का अपहरण होना मानते रहे। बाद में पुलिस ने बच्ची की मौत की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि बच्ची नींद में चलकर नेशनल हाईवे तक पहुंच गई थी। अब इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार घटना ग्वालियर के मोहन के टीकला इलाके की बताई जा रही है। बता दें कि मोहना थाना इलाके में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के पास पार्षद बलबीर सिंह की  लगभग डेढ़ वर्षीय भतीजी घर के आंगन में अपनी दादी-दादी के साथ सो रही थी। रात लगभग 2:00 बजे मासूम अपनी दादा-दादी के पास से गायब हो गई। जब लगभग 3:00 बजे मासूम के दादा की नींद खुली तो वहां पर बच्ची गायब थी। उन्होंने चारों तरफ देखा तो वह नहीं मिली और उसके बाद उन्होंने अपने परिवार को जगाया। उन्हें लगा कि किसी ने मासूम का अपहरण कर लिया है। सुबह 4:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस सर्चिंग के दौरान लगभग 6:00 बजे मासूम नेशनल हाईवे पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खगाले। सीसीटीवी में फुटेज में मासूम के आंगन से बाहर की ओर निकलते हुए दिखाई दे रही है। पहले मासूम आंगन से निकलकर गेट पर पहुंचती है और अपने हाथों से गेट खोलकर बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है उसके बाद हाईवे की तरफ जाती हुई जा रही है फिर नेशनल हाईवे के डिवाइडर तक पहुंचती है और उसके बाद वह डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ पहुंच जाती है। तभी एक अज्ञात ट्रैक मासूम को कट मार कर निकल जाता है जिसके कारण मौके पर ही बच्ची मासूम की मौत हो जाती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि एक-डेढ़ साल की मासूम अपने दादा और दादी के साथ सो रही थी। अचानक वो रात में घर से बाहर निकलकर नेशनल हाईवे को पार करती है उस दौरान एक अज्ञात ट्रक रोदता हुआ चला जाता है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरों के आधार पर अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here