[ad_1]
दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठा सकती है। वहीं, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने चुनाव परिणाम पलटने की साजिश रचने के मामले में ट्रंप को दोषी ठहराया है। इसके अलावा, मानसून ट्रफ उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि की है। विभाग का कहना है कि ट्रफ के उत्तर में होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से
दिल्ली विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में लागू किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2023 का मुद्दा उठाने की संभावना है जबकि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी हाल की बाढ़ के कथित कुप्रबंधन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक बंगले के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछने के लिए तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
चुनाव परिणाम पलटने के मामले में जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने ट्रंप को माना दोषी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर मुसीबत में घिर गए हैं। जॉर्जिया की ग्रैंड जूरी ने उन्हें दोषी ठहराया है। ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणामों को पलटने का प्रयास किया है। बता दें, ट्रंप इन दिनों 2024 राष्ट्रपति चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
[ad_2]
Source link