Home Sports कोच बदलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा फैसला, एमएसके प्रसाद की एंट्री

कोच बदलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा फैसला, एमएसके प्रसाद की एंट्री

0
कोच बदलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का बड़ा फैसला, एमएसके प्रसाद की एंट्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

लखनऊ ने हाल ही में कोच में बदलाव किया था.
एमएसके प्रसाद की नियुक्ति को लेकर टीम ने ऐलान किया है.

नई दिल्ली. आईपीएल 2022 दो नई टीमों ने अपना डेब्यू किया, जिसमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें शामिल थीं. दोनों टीमों ने डेब्यू सीजन से ही अपना दबदबा बनाया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2023 के बाद टीम में बदलाव करना शुरू कर दिया है. अब 2024 से पहले एक बार फिर टीम ने बड़ा फैसला लिया है. टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर एमएसके प्रसाद की टीम में एंट्री हो चुकी है. उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स में स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट के लिए नामित किया गया है.

हाल ही में लखनऊ की टीम ने हेड कोच में बदलाव किया था. एंडी फ्लावर के स्थान पर जस्टिन लैंगर के हाथों में टीम की डोर थमा दी गई थी. वहीं, अब अगले सीजन के लिए फ्रेंचाइजी अपनी कमर पूरी तरह से कसती नजर आ रही है. एमएसके प्रसाद टीम में टैलेंट सर्च और टैलेंट डवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. उन्होंने कुछ सालों तक टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के रूप में भी काम किया है. प्रसाद के कार्यकाल में टीम इंडिया ने विदेशों में अपना दबदबा जमाया. भारत ने इस दौरान कुछ यादगार टेस्ट सीरीज में भी फतेह हासिल की थी.

फ्रेंचाइजी की तरफ से हुई है पुष्टि

फ्रेंचाइजी के एक बयान में कहा गया, ‘प्रसाद अपने साथ ढेर सारा अनुभव और क्रिकेट संचालन में एक शानदार ट्रैक रिकॉर्ड लेकर आए हैं. साथ ही एक जुनून भी है जिसने उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया है. आरपीएसजी स्पोर्ट्स में उनकी भागीदारी, प्रतिभा विकास और हमारे टीम की महत्वपूर्ण स्थितियों में उनका मार्गदर्शन टीम के लिए काफी सहायक होगा. अकादमी व्यवसाय के प्रमुख के रूप में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक होगी.’

Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Msk prasad

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here