[ad_1]
हाइलाइट्स
जय शाह की अमेरिका में कोच राहुल द्रविड़ से सीक्रेट मीटिंग हुई है
भारत को 2 महीने में एशिया कप और विश्व कप में उतरना है
नई दिल्ली. भारत में 50 दिन बाद वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है. टीम इंडिया ने पिछली बार 2011 में घर में विश्व कप जीता था. इसके बाद से भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है. ऐसे में इस बार टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें हैं. बीसीसीआई भी आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही. भारतीय टीम मैनेजमेंट को बीसीसीआई की तरफ से साफ संदेश दे दिया गया है किसी भी सूरत में विश्व कप को हल्के में नहीं लेना है और इस बार हर हाल में विश्व कप जीतना है. बीसीसीआई सचिव जय शाह बीते हफ्ते अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ होटल में 2 घंटे सीक्रेट मीटिंग की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में बीसीसीआई सचिव ने द्रविड़ को ये बातें साफ कर दीं.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह और राहुल द्रविड़ की ये सीक्रेट मीटिंग भारत-वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में खेले गए आखिरी दो टी20 के पहले 12 या 13 अगस्त को हुई थी. भारतीय टीम मियामी के मैरियट होटल में ठहरी थी, लेकिन निजी यात्रा के लिए अमेरिका पहुंचे जय शाह दूसरे होटल में रुके थे और सचिव के बुलावे पर द्रविड़ उनसे मिलने गए थे और दोनों के बीच 2 घंटे बैठक हुई. इस बैठक में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, ये जानकारी तो सामने नहीं आई. लेकिन इतना साफ है कि अगले दो महीने के भीतर भारत को एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे दो बड़े टूर्नामेंट में उतरना है तो मीटिंग के दौरान इन दोनों टूर्नामेंट की तैयारियों पर जरूर बात हुई होगी.
ऐसे कयास भी लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में एशिया कप और विश्व कप के लिए कोचिंग स्टाफ में किसी सदस्य को जोड़ने पर भी बात हुई है. बता दें कि एशिया कप से पहले 24 अगस्त से बैंगलुरू के अलूर में टीम इंडिया का कैंप लगने वाला है.
जय शाह-द्रविड़ की सीक्रेट मीटिंग
जय शाह और कोच राहुल द्रविड़ की ये मीटिंग ऐसे वक्त पर हुई है, जब टीम इंडिया खराब दौर से गुजर रही है. भारत अपने से कमजोर वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज हार गया. इसे लेकर टीम इंडिया की काफी आलोचना भी हो रही है. एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने टीम के खिलाड़ियों,मैच मैनेजमेंट और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जाहिर की है. कोच द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पंड्या की रणनीति पर भी सवाल उठे हैं.
राहुल द्रविड़ के लिए बज रही खतरे की घंटी?
राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के सबसे महंगे क्रिकेट कोच हैं. उन्होंने रवि शास्त्री के स्थान पर जिम्मेदारी संभाली थी. हालांकि, द्रविड़ की अगुआई में टीम इंडिया सिर्फ घर की शेर बनकर रह गई. द्रविड़ की कोचिंग में भारत wtc final हारा था. पिछले साल एशिया कप के अलावा टी20 विश्व कप में भी भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, घर के बाहर वेस्टइंडीज से टी20, बांग्लादेश से वनडे और साउथ अफ्रीका से टेस्ट औऱ वनडे दोनों सीरीज गंवाई थी. ऐसे में इसे आसानी से समझा जा सकता है कि बीसीसीआई सचिव हेड कोच से विश्व कप को लेकर भरोसा चाहते हैं. भारत 2013 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीता है. अगर विश्व कप में टीम इंडिया चूकी तो फिर द्रविड़ के लिए भी आगे की राह मुश्किल हो जाएगी.
.
Tags: Asia cup, Jay Shah, ODI World Cup, Rahul Dravid, Team india
FIRST PUBLISHED : August 17, 2023, 06:39 IST
[ad_2]
Source link