Home Sports पूर्व पाक क्रिकेटर को रोहित पर भरोसा नहीं! कहा- WC के लिए विराट कोहली को एक बार फिर कप्तानी…

पूर्व पाक क्रिकेटर को रोहित पर भरोसा नहीं! कहा- WC के लिए विराट कोहली को एक बार फिर कप्तानी…

0
पूर्व पाक क्रिकेटर को रोहित पर भरोसा नहीं! कहा- WC के लिए विराट कोहली को एक बार फिर कप्तानी…

[ad_1]

नई दिल्ली. पिछले कुछ समय से टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है. रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप  जीतने में नाकाम रही थी. एक बार फिर रोहित के पास खुद को साबित करने का शानदार मौका है. वह एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर टीम इंडिया की कमान विराट कोहली के हाथों में होती तो टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार दिखती.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने क्रिकबाज नाम के एक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” ‘टीम इंडिया की मैनेजमेंट कई खिलाड़यों के साथ एक्सपेरीमेंट कर रही है. अगर मैं उनके 4 से 7 पॉजिशन की बात करूं तो वह वहां किसी भी नए खिलाड़ी को सेटल होने का मौका नहीं दे रहे हैं. भारत को वर्ल्ड कप में सिर्फ सीनीयर प्लेयर पर ही डिपेंड रहना होगा. यह उनके लिए थोड़ा रिस्की भी हो सकता है.

विराट के हाथों में टीम इंडिया तैयार दिखती: लतीफ

राशिद ततीफ का मानना है कि रोहित शर्मा के हाथों में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए तैयार नजर नहीं आ रही है. विराट के हाथों में टीम इंडिया ज्यादा मजबूत नजर आएगी. उन्होंने कहा, “अगर वह (टीम मैनेजमेंट) विराट कोहली को टीम इंडिया की कप्तानी दोबोरा दे देते हैं तो भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए 100 परसेंट तैयार हो जाएगी.”

‘लोग उन्हें उतना क्रेडिट नहीं देते हैं जितना वो डिजर्व करते हैं..’ रवि शास्त्री ने किस प्लेयर को लेकर कहा ऐसा?

साल 2021 में छोड़ी थी कप्तानी

विराट कोहली ने साल 2021 में वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई थी. ऐसा बताया जा रहा था कि विराट बीसीसीआई के रवैये से खुश नहीं थे. उस समय के बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगलुी ने विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद कहा था कि उन्होंने पर्सनली विराट को कप्तानी छोड़ने के फैसले से रोका था.

Tags: Pakistani cricketer, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here