Home World ब्रिटिश संग्रहालय से वस्‍तुएं गायब, कर्मचारी बर्खास्‍त

ब्रिटिश संग्रहालय से वस्‍तुएं गायब, कर्मचारी बर्खास्‍त

0
ब्रिटिश संग्रहालय से वस्‍तुएं गायब, कर्मचारी बर्खास्‍त

[ad_1]

डिजिटल डेस्क, लंदन। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय ने सोने-चांदी के आभूषणों और कीमती पत्थरों के रत्नों सहित अन्‍य वस्‍तुएं के लापता होने पर स्टाफ के एक सदस्य को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया ने गुरुवार को यह खबर दी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश संग्रहालय के निदेशक हार्टविग फिशर ने एक बयान में कहा कि संग्रहालय “वस्तुओं की बरामदगी की कोशिश करेगा।”

बयान में फिशर के हवाले से कहा गया, “हमने अपनी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और गायब वस्‍तुओं का एक निश्चित लेखा-जोखा करने के लिए हम विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं।” संग्रहालय के अनुसार, 15वीं शताब्दी ईसा पूर्व से 19वीं शताब्दी ईस्वी तक की कोई भी गायब वस्तु हाल ही में प्रदर्शित नहीं की गई थी और मुख्य रूप से शैक्षणिक और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए रखी गई थी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच, मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आर्थिक अपराध कमान ने जांच शुरू कर दी है। ब्रिटिश म्यूजियम ने भी सुरक्षा की स्वतंत्र समीक्षा शुरू कर दी है। यूके के सबसे बड़े पर्यटक आकर्षणों में से एक, ब्लूम्सबरी स्थित संग्रहालय में हर साल छह मिलियन से अधिक लोग आते हैं।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : &nbsp 17 Aug 2023 3:18 AM GMT

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here