Home Breaking News वे भी क्या दिन थे, जब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, राजकुमार राव की सुनहरी यादें

वे भी क्या दिन थे, जब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, राजकुमार राव की सुनहरी यादें

0
वे भी क्या दिन थे, जब 10 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे, राजकुमार राव की सुनहरी यादें

[ad_1]


हर बार अपने अलहदा किरदारों से अपने प्रशंसकों को चौंकाने वाले अभिनेता राज कुमार राव अभिनीत वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। साथ में उनके दुलकर सलमान, गुलशन देवैया, आदर्श गौरव और टी जे भानु जैसे सितारे हैं। सीरीज की कहानी 90 के दशकों की पृष्ठभूमि में हैं और उन दिनों की याद करते हुए जो बात राजकुमार राव को तुरंत याद आती है, वह है उन दिनों का सस्ता पेट्रोल।



राजकुमार राव कहते हैं, ‘तब हम बस 10 रुपये का पेट्रोल बाइक में डलवाते थे कि बस यहीं तक तो जाना है। ढलान पर बाइक बंद कर भी देते थे कि यहां पेट्रोल की क्या जरूरत है। यहां तो अपने आप चलती रहेगी बाइक। आज भी वे सारी यादें बहुत ताजा हैं। वह सब हमारा फाउंडेशन था। और, उन दिनों की यादें बहुत ही अलग अलग तरीकों से हमारी दिमाग में अब भी ताजा हैं। जिस दिन मैं पहले दिन इसकी शूटिंग पर गया था तो हमने सिर्फ 90 के दशक के ही गाने चलाए थे।’


राज और डीके निर्देशित वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में राजकुमार राव का किरदार एक ऐसे बाइक मैकेनिक का है जो पड़ोस के स्कूल की अंग्रेजी अध्यापक से प्यार करता है और उसे अंग्रेजी में प्रेम पत्र भेजने की ख्वाहिश रखता है। इस किरदार के भाव लाने के लिए क्या राजकुमार ने उस दौर के किसी सितारे का संदर्भ लेने की कोशिश की? ये पूछे जाने पर राजकुमार कहते हैं, ‘नहीं, नहीं! हम उस तरह के कलाकार नहीं हैं जो चेहरे पर भाव लाने का काम करें।’

Tiger 3: ‘टाइगर 3’ का क्रिस्टोफर नोलन से क्या है खास कनेक्शन? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


अपनी बात को विस्तार देते हुए राजकुमार राव कहते हैं, ‘जब हम सही महसूस करते हैं तो वह अपने आप हो जाता है फिर हाव भाव और मांसपेशियों की तरफ ध्यान देने की जरूरत नहीं होती। एक बार जब कुछ दिन हो जाते हैं शूट पर तो आपको किरदार समझ आने लगते हैं कि किस तरह का किरदार है ये। किस तरह रिएक्ट करेगा चीजों में तो फिर वह एक स्वाभाविक सी प्रक्रिया हो जाती है।’

Big B Doppelganger: ऐसा हमशक्ल जिसे देख अमिताभ बच्चन भी चकरा गए, मिलिए पुणे के शशिकांत पेडवाल से


हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन की फिल्में भी राजकुमार को बहुत पसंद रही हैं और मुंबई आने पर वह अक्सर उनकी फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना ‘जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां…’ गुनगुनाया करते थे। 90 के दशक के गानों के भी राजकुमार राव बहुत शौकीन रहे हैं। वह बताते हैं, ‘वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ के सेट पर जब हम पहुंचे तो वहां पूरा दिन 90 के दशक के ही गाने बजा करते थे।’


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here