[ad_1]

अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने का पत्र।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अजय राय को अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व विधायक और मंत्री रहे अजय राय भूमिहार ब्राह्मण हैं और बहुत संघर्षशील नेताओं में गिने जाते हैं। पूर्वांचल के वाराणसी से होने के कारण वे इस इलाके में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के साथ-साथ अन्य उच्च जातियों को अपने साथ जोड़ने का संकेत दिया है।
दरअसल, अजय राय पूर्वांचल के इलाके में जाने-पहचाने नेता के रूप में देखे जाते हैं। इस इलाके में भूमिहार ब्राह्मणों की बड़ी संख्या है। अजय राय के कारण यह बड़ी आबादी कांग्रेस के साथ जुड़ सकती है। इसके साथ ही अन्य ब्राह्मण वर्ग भी कांग्रेस के साथ जुड़ सकता है, क्योंकि प्रदेश में ब्राह्मण समुदाय इस समय स्वयं को नेता विहीन मानता है। कहा जाता है कि प्रदेश में कोई राजनीतिक दल ब्राह्मणों को उचित मान-सम्मान नहीं दे रहा है जिससे ब्राह्मण समुदाय क्षुब्ध है और किसी विकल्प की तलाश कर रहा है।
वर्तमान सरकार पर भी आरोप है कि वह ब्राह्मणों की उपेक्षा कर रही है। भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक में ब्राह्मणों की सुनवाई नहीं हो रही है। इन्हीं वजहों से माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बहुत सोच-समझकर अजय राय को अपना अध्यक्ष बनाया है।
[ad_2]
Source link