[ad_1]
नई दिल्ली. एशिया कप 2023 के शुरू होने में अब कुछ दिन का ही वक्त बचा है. टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही 6 टीमों में से 4 ने अपनी टीम का सलेक्शन कर लिया है. भारतीय टीम के एशिया कप की टीम का चयन होना बाकी है. वहीं अफगानिस्तान ने भी अब तक अपनी टीम की घोषणा नहीं की है. पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश ने अपनी अपनी टीम घोषित कर दी है.
भारतीय टीम के पाकिस्तान में एशिया कप जाकर खेलने से मना करने के बाद टूर्नामेंट के कार्यक्रम में बदलाव किया गया. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्तान के साथ श्रीलंका का एशिया कप के मुकाबलों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा. 13 में से कुल 9 मुकाबलों को श्रीलंका में कराए जाने पर सहमति बनी और पाकिस्तान के हाथ सिर्फ 4 ही मैच आए. भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी.
एशिया कप के लिए घोषित टीमें
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील (सिर्फ अफगानिस्तान सीरीज के लिए), मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान) , मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी.
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजिद तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम.
स्टैंडबाय प्लेयर्स: तैजुल इस्लाम, सैफ हसन और तंजिम हसन साकिब.
श्रीलंका (खेल मंत्रालय के अनुमति का इंतजार): दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल जेनिथ परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, सदीरा समरविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना.
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल.
.
Tags: Asia cup, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : August 17, 2023, 18:50 IST
[ad_2]
Source link