Home World Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी पर तलाक की तलवार, पति बोला- बेवफा है वो

Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी पर तलाक की तलवार, पति बोला- बेवफा है वो

0
Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स की शादी पर तलाक की तलवार, पति बोला- बेवफा है वो

[ad_1]

Britney Spears Divorce News:  ब्रिटनी स्पीयर्स किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस समय तलाक के मुद्दे पर चर्चा में हैं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटनी के पति सैम अशगरी ने बेवफा और धोखा देने का आरोप लगाने के बाद तलाक की अर्जी लगाई है. उन्होंने कहा अब सब कुछ खत्म हो चुका है. सैम अशगरी और ब्रिटनी स्पीयर्स ने 28 जून 2022 में शादी की थी लेकिन अब दोनों एक दूसरे से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया है. सैम का कहना है कि दोनों के बीच मतभेद इस हद तक बढ़ चुके हैं  जहां रिश्ता तोड़ने के सिवाए और दूसरा रास्ता नहीं है. दोनों के बीच रिश्ते की जानकारी तब सामने आई जब वे ब्रिटनी द्वारा 2016 में आयोजित स्लंबर पार्टी में एक साथ देखे गए थे. 

सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर

इससे पहले यानी 16 अगस्त को यह जानकारी सामने आई कि ब्रिटनी और सैम अलग हो गए हैं. लुइसियाना की रहने वाली ब्रिटनी ने 17 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक अजीब पोस्ट साझा किया जिसमें  समुद्र तट पर घोड़े की सवारी करते  नजर आ रहे हैं और कैप्शन में लिखा, जल्द ही एक घोड़ा खरीदूंगी.इतने सारे विकल्प हैं कि यह बहुत कठिन है. एक घोड़े का नाम सोफी और दूसरे का नाम रोअर रखूं, निर्णय नहीं ले पा रही. ब्रिटनी ने आगे कहा कि क्या उसे गुलाबी रंग का काउबॉय कपड़े पहनने चाहिए. किसी भी तरह से उसे लगता है कि  रोअर के साथ उसे प्यारी जगह मिल गई है. बता दें कि सैम अशगरी और ब्रिटनी के बीच ब्रेकअप की खबरों की अफवाहें कई हफ्तों से उड़ रही थीं.

आखिरी बार मेक्सिको में देखे गए थे ब्रिटनी- सैम

इस जोड़े को आखिरी बार मेक्सिको के काबो की यात्रा पर एक साथ देखा गया था, जिस दौरान वे दोनों खुश नहीं दिखाई दे रहे थे.टीएमजेड ने बताया कि सैम, ब्रिटनी से बड़ी राशि की उम्मीद कर रहा है. यही नहीं वकील की फीस की दिए जाने की मांग की है हालांकि ब्रिटनी की टीम ने कहा कि यह ब्लैकमेल है और ऐसा कभी नहीं होगा. वैरायटी के अनुसार ब्रिटनी ने हाइ प्रोफाइल वकील लौरा वासर को अपने केस के लिए नियुक्त कर रखा है. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here