[ad_1]

पंजाब के सीएम भगवंत मान।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में फिर से बाढ़ के हालात बनने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चिंता जताई लेकिन यह भी कहा कि हालात काबू में हैं और सरकार ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से सीखने की जरूरत है और इस बाढ़ ने भी बहुत कुछ सिखाया है।
पंजाब भवन में गुरुवार को सौर ऊर्जा समझौते की जानकारी देने के लिए बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाढ़ के हालात के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री काफी संजीदा हो गए। उन्होंने कहा कि अब हमें इससे सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘हमने पानी के रास्तों पर निर्माण कर दिया। कई ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर दीं और सड़कें चौड़ी करने के नाम पर पानी का रास्ता छोटा कर दिया लेकिन अब पानी ने बता दिया कि मैं यहीं से निकलूंगा।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से सीख लेते हुए पंजाब को पानी बचाने के अपने लक्ष्य को भी पूरा करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की तर्ज पर पंजाब में अब चेक डैम बनाए जाएंगे ताकि पाकिस्तान जाने वाले पानी का भंडारण हो सके और भूजल स्तर में भी सुधार आए। इस तरह जमा किए गए पानी को जरूरत पड़ने पर पंपों के जरिये खेतों तक पहुंचाया जा सकेगा।
[ad_2]
Source link