Home World World News: इस मुस्लिम देश में आपस में भिड़ गए विद्रोही गुट, अब तक 45 की मौत, 146 घायल; UN ने की शांति की अपील

World News: इस मुस्लिम देश में आपस में भिड़ गए विद्रोही गुट, अब तक 45 की मौत, 146 घायल; UN ने की शांति की अपील

0
World News: इस मुस्लिम देश में आपस में भिड़ गए विद्रोही गुट, अब तक 45 की मौत, 146 घायल; UN ने की शांति की अपील

[ad_1]

Violence Between Rebel Groups in Libya: तानाशाह कमर कद्दाफी के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद लीबिया में शुरू हुआ गृह युद्ध अब तक जारी है. देश की राजधानी त्रिपोली में सोमवार को प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच शुरू हुई हिंसक झड़पों में 45 लोग मारे गए. इन झड़पों की वजह से लोगों को अपने-अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वे सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा सके. लीबिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 

इस साल त्रिपोली की सबसे खूनी झड़प

अधिकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है कि यह झड़प इस साल त्रिपोली (Libya Latest News) में हुई सबसे बड़ी हिंसक झड़प है. लोकल मीडिया की खबरों के मुताबिक, प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुट ‘444 ब्रिगेड’ और ‘स्पेशल डिटरेंस फोर्स’ के लड़ाकों के बीच यह खूनी झड़प सोमवार देर शुरू हुई थी. खबर के मुताबिक, यह झड़प तब शुरू हुई, जब ‘444 ब्रिगेड’ 444 ब्रिगेड के सीनियर कमांडर मोहम्मद हमजा को सोमवार सुबह त्रिपोली के एक हवाईअड्डे पर प्रतिद्वंदी समूह ने पकड़ लिया था. इसके बाद से दोनों गुटों में तनाव पैदा हो गया.

गोलीबारी में अब तक 45 लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कमांडर मोहम्मद हमजा के पकड़े जाने के बाद ‘444 ब्रिगेड’ के लड़ाकों ने उन्हें छुड़ाने के लिए ‘स्पेशल डिटरेंस फोर्स’ पर हमले शुरू किए. जिसके बाद दोनों गुटों में जबरदस्त लड़ाई (Libya Latest News) छिड़ गई. दोनों ओर से हो रही भीषण गोलीबारी में अब तक 45 लोग मारे गए हैं, जबकि घायलों की संख्या 146 पर पहुंच गई है. लगातार हो रही फायरिंग से त्रिपोली में रह रहे लोग सहमे हुए हैं और घरों में छिपे हैं. 

दोनों पक्षों से हिंसा रोकने की अपील

मानवीय आपदाओं और युद्ध में राहत देने के लिए तैनात की गई चिकित्सीय इकाई ‘इमरजेंसी मेडिसिन एंड सपोर्ट सेंटर’ ने बताया कि मृतकों की संख्या 27 से बढ़कर 45 और घायलों की संख्या 106 से बढ़कर 146 हो गई है. मंगलवार को दोनों पक्षों (Libya Latest News) के बीच जारी झड़प के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोनों पक्षों से प्रभावित इलाकों में एंबुलेंस और इमरजेंसी टीमों को जाने देने का आग्रह किया. इसके साथ ही पास के अस्पतालों में ब्लड सप्लाई की परमीशन देने का भी अपील की गई. लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने कहा कि वह हालात पर नजर रख रहा है और उसे रुकवाने की कोशिश कर रहा है. 

(एजेंसी भाषा)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here