Home Sports अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला, बचपन के दोस्त के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला, बचपन के दोस्त के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

0
अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़ाया पृथ्वी शॉ का हौसला, बचपन के दोस्त के लिए मांगी दुआ, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज

[ad_1]

नई दिल्ली. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. सेलेक्टर द्वारा लगातार नजरअंदाज किए जाने के बाद शॉ ने अपनी किस्मत इंग्लैंड में आजमाई. इंग्लैंड में चल रहे रॉयल वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया. वहां उनके बल्ले से 2 शतक निकले. हालांकि, वह टूर्नामेंट के ही बीच में चोटिल हो गए जिस वजह से उन्हें  लीग से बाहर होना पड़ा. उनके चोटिल होने के बाद सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने शॉ को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया.

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “स्वस्थ रहो मेरे दोस्त. तुम जल्दी ठीक हो जाओ मैं इसकी कामना करता हूं.” अर्जुन ने पोस्ट में शॉ के साथ बचपन की तस्वीर भी लगाई थी. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ.

बता दें कि पृथ्वी शॉ और अर्जुन तेंदुलकर की दोस्ती काफी गहरी है. ये दोनों खिलाड़ी अंडर-14 के समय से ही एक दूसरे को जानते हैं. आईपीएल के दौरान भी इन दोनों प्लेयर्स की बॉन्डिंग मैदान में काफी अच्छी नजर आती है. अर्जुन तेंदुलकर पहले भी शॉ को लेकर ऐसे कई पोस्ट कर चुके हैं. अर्जुन तेंदुलकर अब तक टीम इंडिया में डेब्यू नहीं कर सके हैं.

बता दें कि पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन इस साल आईपीएल में काफी खराब रहा था. यही वजह थी कि उन्हें किसी भी सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था. शॉ ने इंग्लैंड में खूब तहलका मचाया. बाहर होने के बावजूद वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. शॉ ने 4 इनिंग्स में 143 के औसत से कुल 429 रन बनाए. जिसमें 2 शतक भी शामिल थे. डरहम के खिलाफ खेलते हुए उनके घुटने में चोट लग गई थी. जिसके बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.

Tags: Arjun tendulkar, Prithvi Shaw

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here